आमलेट बना रहा था दुकानदार, तभी अंडे से निकलकर चूजा तवे पर लगा कूदने, देखें ये हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुकानदार ऑमलेट बनाने के लिए एक बड़े से तवे पर अंडा फोड़ रहा है। सबसे पहले वह दो अंडे फोड़ लेता है। इसके बाद वह जैसे ही एक और अंडे को तवे पर फोड़ता है, उस अंडे में से एक चूजा निकलकर कूदने लगता है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sun, 02 Jan 2022 10:42:29
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते है जिनकों देखने के बाद आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो कुछ दिख रहा है शायद ही आपने कभी पहले देखा होगा।
वायरल वीडियो ऑमलेट बनाने वाली दुकान का है। इसमें देखा जा सकता है कि दुकानदार एक बड़े से तवे पर अंडा फोड़कर ऑमलेट बनाने जा रहा है। इस दौरान अंडा फोड़ने के बाद जो होता है, उसे देखकर वहां मौजूद लोगों आंखे खुली की खुली रह जाती हैं, क्योंकि ऑमलेट बनाने के दौरान अंडे से चूजा बाहर निकल जाता है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। लोगों ने शायद ही ऐसा नजारा कभी देखा होगा।