Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मर्दों से तंग आकर खुद से शादी करने वाली यह मॉडल लेने जा रही अपने आप से तलाक!

3 महीने पहले ब्राजील की एक महिला मॉडल तब सुर्ख़ियों में आ गई थी जब उसने मर्दों से तंग आकर अकेला रहने का फैसला किया था और खुद से ही शादी कर ली थी। लेकिन अब एक बार फिर वह सुर्ख़ियों में आ गई हैं क्योंकि अब वह अपने आप से तलाक लेने जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 5:32:06

मर्दों से तंग आकर खुद से शादी करने वाली यह मॉडल लेने जा रही अपने आप से तलाक!

3 महीने पहले ब्राजील की एक महिला मॉडल तब सुर्ख़ियों में आ गई थी जब उसने मर्दों से तंग आकर अकेला रहने का फैसला किया था और खुद से ही शादी कर ली थी। लेकिन अब एक बार फिर वह सुर्ख़ियों में आ गई हैं क्योंकि अब वह अपने आप से तलाक लेने जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं ब्राजील की मॉडल क्रिस गैलेरी की जिसकी जिंदगी ने अब फिर से नया मोड़ ले लिया है। वह अब खुद से तलाक लेने जा रही हैं। दिलचस्प बात है कि इसकी वजह भी एक मर्द ही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
बता दें कि गैलेरी ने बीते सितंबर महीने में खुद से ही शादी कर ली थी। लेकिन अब उनकी जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री हो गई है, जिससे उन्हें प्यार हो गया है। यही वजह है कि वे अब तलाक लेना चाहती हैं। गैलेरी का कहना है कि जब वे इस खास शख्स से मिलीं, तो उन्हें फिर से प्यार पर भरोसा होने लगा। गैलेरी अब नए सिरे से अपने जीवन की शुरुआत करना चाहती हैं। इस महिला का कहना है कि 90 दिन तक खुद की पत्नी बनकर उन्होंने काफी कुछ पा लिया है। इससे वे खुश भी थीं। लेकिन अब उनकी लाइफ में किसी की एंट्री हो गई है। क्रिस गैलेरी ने जब खुद से शादी की थी, तब उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कुछ लोगों ने गैलेरी की तारीफ की, तो ज्यादातर लोगों ने उनका मजाक भी बनाया था। कई तो ऐसे भी थे, जिन्होंने गैलेरी को लेकर गंदे कमेंट्स भी किए थे। हालांकि, तब गैलेरी ने कहा था कि इन सब बातों का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि तब कई पुरुषों की ओर से उन्हें शादी का प्रस्ताव भी मिला था। इनमें एक शेख भी शामिल था। लेकिन गैलेरी ने सारे प्रपोजल ठुकरा दिए थे। मजेदार बात है कि शेख ने गैलेरी को न केवल शादी का प्रस्ताव दिया था, बल्कि उनसे यह भी कहा था कि अगर वे उनसे शादी करती हैं, तो दहेज के रूप में वह उन्हें तीन करोड़ रुपए से ज्यादा रकम देंगे। लेकिन गैलेरी तब मर्दों से इतनी तंग आ चुकी थीं कि उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology