न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्या है इस छेद वाली जैकेट की खासियत कि बिक रही हैं लाखों में

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही अनोखी जैकेट के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी चर्चा में हैं क्योंकि छेद होने के बावजूद यह जैकेट लाखों में बिक रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 5:07:48

आखिर क्या है इस छेद वाली जैकेट की खासियत कि बिक रही हैं लाखों में

फैशन समय के साथ बदलता रहता हैं और आए दिन बाजार में कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो आकर्षित कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। कपड़ों में छेद हो तो उन्हें पहनना कोई पसंद नहीं करता हैं लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही अनोखी जैकेट के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी चर्चा में हैं क्योंकि छेद होने के बावजूद यह जैकेट लाखों में बिक रही हैं। इसे पेरिस के लक्जरी फैशन हाउस बैलेंसियागा ने बनाया है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जी दरअसल बड़े-बड़े सेलेब्रिटी इस ब्रांड के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। वैसे बैलेंसियागा के कपड़े, जूते और बैग सभी रोचक होते हैं लेकिन इस जैकेट के नए डिजाइन ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

जी दरअसल, Balenciaga ने एक ऐसी बुनी हुई हूडी जैकेट निकाली है जिसमें कई छेद हैं। आप देख सकते हैं इस हूडी जैकेट को जो दिखने में बिलकुल अजीब है और अगर हम बात करें इसकी कीमत के बारे में तो वह 1,350 पाउंड (1,39,163 रुपए) है। इस समय सोशल मीडिया पर ब्रांड के इस ऑफर की काफी आलोचना हो रही है और जो इस जैकेट को देख रहा है हैरानी जता रहा है। यह जैकेट 100 फीसद पॉलिस्टर से बना है और यह नीले और लाल रंग का है। वैसे इस जैकेट में छाती, हाथ, पीछे और नीचे की तरफ छेद बनाए गए हैं। एक ट्विटर यूजर ने इस जैकेट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मात्र 1 लाख 39 हजार रुपए में आप ऐसे दिख सकते हैं जैसे कि आपके कपड़ों को कुत्ते ने नोच खाया हो।'

इसी के साथ एक अन्य यूजर ने इस कपड़े की तुलना बिन बैग से की। वैसे कंपनी ने इस जैकेट के साथ डिस्क्रप्शन में लिखा, ''जहां तक डिजाइन की बात है Balenciaga कपड़ों के साथ प्रयोग करने से कभी नहीं डरता है। इस जैकेट में बने होल से अंदर पहने जाने वाले कपड़े साफतौर पर देखे जा सकते हैं। जीन्स में बड़े-बड़े होल, हेम शर्ट्स और फेडेड कैप इस ब्रांड की पहचान हैं।'' वैसे यह पहली बार नहीं है बल्कि पिछले साल भी अपने अनोखे इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर इस ब्रांड का काफी मजाक बना था। उस समय कुत्ते को बड़ी हूडी पहनाकर उससे मॉडलिंग कराई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज