न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉयफ्रेंड की यह छोटी सी गलती गर्लफ्रेंड को बना सकती थी अंधा, सुपरग्लू से चिपक गई आंखे

एक मामला सामने आया हैं ब्राजील के कचोइरो डी इतापेमिरिम शहर से जहां बॉयफ्रेंड की यह छोटी सी गलती की वजह से गर्लफ्रेंड रेजिना अमोरम की आंखें सुपरग्लू से चिपक गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 3:47:18

बॉयफ्रेंड की यह छोटी सी गलती गर्लफ्रेंड को बना सकती थी अंधा, सुपरग्लू से चिपक गई आंखे

सुपरग्लू का इस्तेमाल आजकल आम हो गया हैं जिसे लोग कई टूटी हुई चीजों को चिपकाने में करते हैं। जब यह सुपरग्लू स्किन पर लग जाता हैं तो बहुत तकलीफ होती हैं। अब जरा सोचिए कि यह सुपरग्लू किसी की आंख में चला जाए तो, सोचकर ही रूह कांप उठती हैं। लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं ब्राजील के कचोइरो डी इतापेमिरिम शहर से जहां बॉयफ्रेंड की यह छोटी सी गलती की वजह से गर्लफ्रेंड रेजिना अमोरम की आंखें सुपरग्लू से चिपक गई। वक्त पर इलाज मिलने के कारण उनकी आंखों की रोशनी जाने से बच गई, लेकिन आंख अभी भी सूजी हुई है।

रेजिना को ग्लूकोमा नाम की आंखों की एक गंभीर बीमारी है। इसके लिए वह रोजाना अपनी आखों में आई ड्रॉप डालती थीं। रेजिना अपनी आंखों की सारी दवाएं फ्रिज में रखती थीं। एक दिन उनके बॉयफ्रेंड ने एक सुपरग्लू की ट्यूब उसी जगह पर रख दी। दोनों ट्यूब के एक ही जगह पर होने की वजह से कन्फ्यूजन हो गया और बॉयफ्रेंड की छोटी सी गलती ने रेजिना के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी दी। रेजिना के बॉयफ्रेंड ने आईड्रॉप की जगह सुपरग्लू की ट्यूब से कुछ बूंदें रेजिना की आंखों मे डाल दीं। इसके कुछ ही देर बाद रेजिना को आंखों में तेज जलन के साथ असहनीय दर्द होने लगा।

जब तक बॉयफ्रेंड को उसकी गलती का अहसास हुआ, तब तक रेजिना की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरग्लू और आईड्रॉप के नाम लगभग एक जैसे थे, इसलिए यह कन्फ्यूजन हो गया। आनन-फानन में रेजिना को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि ग्लू में केमिकल होता है, इसलिए उन्हें असहनीय पीड़ा हुई। इससे कॉर्निया भी डैमेज हो सकता था। रेजिना बताती हैं कि घटना वाले दिन पूरी रात उनकी आंखों से पानी बहता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती