अमेरिका में हाल ही में एक इंसान को पता चला कि उसकी जीभ काली होती जा रही है। दरअसल, उसकी जीभ पर बाल उग रहे हैं। बीच में पीले रंग का असर है। लेकिन उसे किसी तरह का दर्द नहीं हो रहा है। इस हैरान करने वाली स्थिति से उस 50 वर्षीय इंसान के परिजन और डॉक्टर सभी हैरान थे। जीभ के ऊपर काले रंग की मोटी परत दिख रही थी। पीले रंग का असर जीभ के बीच में और पीछे की तरफ था।
यह स्टडी JAMA Dermatology जर्नल में प्रकाशित हुई है। डॉक्टरों ने इस जीभ की स्टडी करके उसके बारे में सारी रिपोर्ट इस जर्नल में प्रकाशित की है। क्योंकि जीभ के ऊपर काली परत है, जिसमें बाल उगे हुए हैं। डॉक्टरों ने कहना है कि यह शख्स ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम से जूझ रहा है। यह नाम बेहद क्रिएटिव हो सकता है, लेकिन यह बीमारी दिखने और बर्दाश्त करने में बेहद दुखद है।