PINK कलर के साथ महिला ने रचाई शादी, सबकुछ हुआ गुलाबी-गुलाबी, तस्वीरें वायरल
अमेरिका के लास वेगास में रहने वाली एक महिला ने 'PINK' कलर यानी गुलाबी रंग के साथ खूब धूमधाम से शादी रचाई। पढने में यह थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह सच है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 30 Jan 2023 1:40:30
अमेरिका के लास वेगास में रहने वाली एक महिला ने 'PINK' कलर यानी गुलाबी रंग के साथ खूब धूमधाम से शादी रचाई। पढने में यह थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह सच है। यहां किटन के सीरा नाम की महिला ने गुलाबी रंग से शादी की है। शादी समारोह में हर चीज गुलाबी रंग की थी। मेहमान भी इसी रंग के कपड़े पहनकर आए। सीरा ने गुलाबी कपड़ों में खड़ी भीड़ के सामने गुलाबी रंग से 1 जनवरी को शादी की थी। वह अपनी गाड़ी पर गुलाबी रंग का केक लेकर भी बैठीं। दरअसल सीरा 40 साल से अधिक समय से गुलाबी रंग के साथ रिलेशनशिप में थीं। जिसके बाद उन्होंने इसी के साथ रिश्ते में बंधने का सोचा। वह इसके सभी शेड्स के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।