न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'कच्चा बादाम' फेम Bhuban Badyakar ने 'सेलिब्रिटी कॉमेंट' पर मांगी माफी, कहा - फिर से मूंगफली बेचने का काम शुरू करूंगा

रातोरात लोग सेलिब्रिटी बने 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन बादायकर ने लोगों से मांफी मांगी है साथ ही यह भी कहा है कि मैं फिर से मूंगफली बेचने का काम शुरू करूंगा। दरअसल, भुबन बादायकर खुद को 'सेलिब्रिटी' मानने लगे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 6:54:00

'कच्चा बादाम' फेम Bhuban Badyakar ने 'सेलिब्रिटी कॉमेंट' पर मांगी माफी, कहा -  फिर से मूंगफली बेचने का काम शुरू करूंगा

रातोरात लोग सेलिब्रिटी बने 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन बादायकर ने लोगों से मांफी मांगी है साथ ही यह भी कहा है कि मैं फिर से मूंगफली बेचने का काम शुरू करूंगा। दरअसल, भुबन बादायकर खुद को 'सेलिब्रिटी' मानने लगे थे। एक स्पेशल इवेंट में भुबन ने कहा कि उन्हें अब मूंगफली बेचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह पॉपुलर हो गए हैं। सेलिब्रिटी बन चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह स्टेटमेंट कुछ रास नहीं आया और लोग भुबन बादायक को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।

भुबन बादायकर ने मांगी माफी

अब 'द फ्री प्रेस जर्नल' के मुताबिक, भुबन बादायकर ने अपने 'सेलिब्रिटी' स्टेटमेंट के लिए माफी मांगी है। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह दोबारा मूंगफली बेटने के लिए घर से बाहर निकलेंगे। भुबन ने कहा, 'मुझे अब अहसास हुआ कि मुझे उस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए थी। लोगों ने मुझे सेलिब्रिटी बनाया और अब अगर ऐसी स्थिति में मैं दोबारा आकर खड़ा होऊंगा तो मैं फिर से मूंगफली बेचने का काम शुरू करूंगा।'

भुबन ने आगे कहा, 'मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि लोगों का मुझे इतना प्यार मिला। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं और मैं इसी साधारणपन से अपनी जिंदगी जी है। स्टारडम, मीडिया अटेंशन और ग्लैमर जैसी चीजें हम जैसे लोगों के लिए नहीं बनी है। यह कभी भी इंसान के साथ हमेशा नहीं रहती। मैं आप सभी को तसल्ली देना चाहता हूं कि मैं बतौर इंसान नहीं बदला हूं। मैं अभी भी वहीं साधारण इंसान हूं, जैसा आप सभी ने मुझे वीडियो में देखा।'

आपको बता दे, भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं। उनका 5 लोगों का परिवार है, जिसमें भुबन के साथ उनकी पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी रहते हैं। वह मूंगफली बेचते हैं। 'कच्चा बादाम' सॉन्ग इतना वायरल हुआ कि भुबन को इसने रातों-रात स्टार बना दिया। मूंगफली बेचने के लिए वह पहले साइकिल, फिर मोटरसाइकिल से जाने लगे। एक दिन में वह दो से तीन किलो मूंगफली बेच लेते थे, लेकिन जबसे उनका गाना पॉपुलर हुआ है, उनकी मूंगफली की बिक्री पहले से काफी अधिक हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल