दुल्हन ने लहंगा पहन सड़क पर दौड़ाई स्कूटी, बोली- शादी के मंडप से खुद को भगा...; वीडियो वायरल
इंटरनेट पर वायरल होने वाले एक वीडियो में एक दुल्हन को बिना किसी परवाह के स्कूटी पर घूमते हुए देख सकते हैं। स्कूटी चलाते वक्त दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है और वह बिजी सड़क पर लहंगा
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 26 May 2022 9:44:56
इन दिनों कर कोई इंटरनेट पर छाने के लिए कुछ न कुछ नई चीजें करने की कोशिश करते हैं। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले एक वीडियो में एक दुल्हन को बिना किसी परवाह के स्कूटी पर घूमते हुए देख सकते हैं। स्कूटी चलाते वक्त दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है और वह बिजी सड़क पर लहंगा पहने स्कूटी दौड़ा रही है। दुल्हन की खुशी का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूटी चलाते वक्त बॉलीवुड की फिल्म 'एक्शन रीप्ले' का पॉपुलर सॉन्ग 'जोर का झटका' पर लिपसिंक कर रही है। स्कूटी चलाते वक्त दुल्हन कहती है, 'हां मौका है पगले..., शादी से बच ले..., समझा ले दिल क्यूं ये शादी को मचले.. शादी के मंडप से तू खुद को भगा, हां भगा...'।