'लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके' गाने पर जमकर नाची भाभी, वीडियो हुआ वायरल
खूबसूरत लहंगा पहने, घोड़े पर सवार दूल्हे के आगे भाभी सलमान खान अभिनीत फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 'लो चली मैं अपना देवर की बारात ले के' पर ठुमकती नजर आ रही हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 19 Aug 2021 3:28:47
भारत की शादियों में बरात के समय डांस का बहुत बड़ा महत्त्व है। दूल्हे की बारात में सभी घर वालें जमकर डांस करते है। ऐसे में सबसे ज्यादा मजेदार होती है देवर की शादी में भाभी का डांस। भाभी अपने देवर की शादी में जमकर डांस करती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाभी अपने देवर की बारात में नाचती हुई नजर आ रही हैं। बेहद खूबसूरत लहंगा पहने, घोड़े पर सवार दूल्हे के आगे भाभी सलमान खान अभिनीत फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 'लो चली मैं अपना देवर की बारात ले के' पर ठुमकती नजर आ रही हैं।