न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहा-सुनी...फिर हाथापाई, 2 भारतीयों ने बैंकॉक-कोलकाता फ्लाइट को बना दिया अखाड़ा; VIDEO

बैंकॉक से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट में भारतीय यात्रियों के बीच झड़प का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 11:01:09

कहा-सुनी...फिर हाथापाई, 2 भारतीयों ने बैंकॉक-कोलकाता फ्लाइट को बना दिया अखाड़ा; VIDEO

हाल ही में इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में भोजन के चयन को लेकर यात्री और एक एयर होस्टेस के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। विमान में भोजन के चयन को लेकर यह तीखी बहस 16 दिसंबर को हुई थी। यात्री एयर होस्टेस से बुरे लहजे में बात करते दिखा था। वह केबिन क्रू को अपना नौकर बता रहा था। उसके इस व्यवहार का एयर होस्टेस कड़ाई से खंडन करती हुई वीडियो में दिख रही थी। वहीं, अब फ्लाइट में कहासुनी और हाथापाई का एक और वीडियो सामने आया है। बैंकॉक से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट में भारतीय यात्रियों के बीच झड़प का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि थाई स्माइल एयरवेज (Thai Smile Airways) के विमान में सवार 2 यात्रियों में आपस में कहा-सुनी होती है, और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता हैं। फ्लाइट क्रू को बीच-बचाव करना पड़ता है। विमान में ही सवार एक यात्री ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो क्लिप में, दो यात्रियों को बहस करते देखा जा सकता है। उनमें से एक कह रहा…’शांति से बैठ जाओ’। दूसरा कहता है…’अपना हाथ नीचे रख’। फिर चंद सेकंड के भीतर मौखिक विवाद शारीरिक झड़प में बदल जाता है, और थप्पड़बाजी होने लगती है।

विमान में सवार उस यात्री की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह घटना 26 दिसंबर को विमान के टेकऑफ के लिए रनवे पर जाने से ठीक पहले हुई थी। वह अपनी मां के साथ कोलकाता जा रहा था। उसने लिखा कि वह अपनी मां को लेकर चिंतित था, जो उस सीट के पास बैठी थी, जहां झड़प हो रही थी। बाद में, अन्य यात्रियों और एयर होस्टेस ने हाथापाई में शामिल लोगों को शांत कराया। विमान मंगलवार तड़के कोलकाता पहुंचा। लेकिन यह पता नहीं चल सका कि लैंडिंग के बाद कोलकाता में एयरपोर्ट अधिकारियों को झड़प में शामिल यात्रियों के इस बुरे बर्ताव के बारे में सूचना दी गई या नहीं।

फ्लाइट में सकुशल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इनमें से कुछ नियम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिचालकों पर जबकि अन्य हवाई जहाज या सह-यात्रियों की सुरक्षा में बाधा पहुंचा रहे लोगों पर लागू होते हैं। हवाई यात्रा के दौरान अभद्र व्यवहार या हिंसा करने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में भी डाला जा सकता है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में नो-फ्लाई लिस्ट की व्यवस्था है, इस लिस्ट में नामित व्यक्ति को एक निश्चित अवधि के लिए हवाई यात्रा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?