न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों में आग लगाकर स्टाइलिंग: वीडियो देख यूजर्स रह गए दंग, कुछ बोले ‘यूनीक’, कुछ ‘खतरनाक’; Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो जिसमें शख्स ने बालों में आग लगाकर कंघी की और स्टाइलिंग की। कुछ यूजर्स इसे यूनीक बता रहे हैं, जबकि कई इसे खतरनाक और पागलपन करार दे रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 4:09:56

बालों में आग लगाकर स्टाइलिंग: वीडियो देख यूजर्स रह गए दंग, कुछ बोले ‘यूनीक’, कुछ ‘खतरनाक’; Video

सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबो-गरीब और कभी-कभी खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में एक शख्स अपने बालों का हेयर स्टाइलिंग करने का तरीका देखकर सभी दंग रह गए।

आग से कंघी करना: खतरनाक या यूनिक?

इस वीडियो में शख्स ने बालों में तेल या जेल का इस्तेमाल करने के बजाय आग का सहारा लिया। सबसे पहले उसने अपने बालों में आग लगाई और फिर कंघी से उन्हें स्टाइल किया। कुछ लोग इसे बेहद यूनिक और क्रिएटिव तरीका बता रहे हैं, तो कई इसे पागलपन और खतरनाक हरकत कह रहे हैं।

वीडियो में क्या दिखा

लोग अपने बालों को अलग और आकर्षक बनाने के लिए हमेशा नए ट्रेंड्स अपनाते हैं। कोई हेयर जेल या वॉक्स लगाता है, कोई हेयर कट के अलग तरीकों को अपनाता है, तो कुछ बालों को नए रंग से रंगवाते हैं। लेकिन यह वीडियो इन सभी ट्रेंड्स को पीछे छोड़ देता है। इसमें शख्स बालों में आग लगाकर कई बार कंघी करता है। पास में बैठा उसका छोटा बच्चा भी यह देखकर डर जाता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस खतरनाक और अनोखे स्टाइल पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इसे ‘यूनीक हेयर स्टाइल’ बताया, वहीं कुछ ने इसे ‘जानलेवा हरकत’ करार दिया। वीडियो वायरल होते ही लोग इसे देखकर चौंक गए और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @lavanyaanasra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कमेंट्स भी तेजी से आ रहे हैं। कुछ मजेदार कमेंट्स इस प्रकार हैं:

एक यूजर: "इनके हेयरफॉल क्यों नहीं होते हैं!"

एक यूजर: "इसकी हरकत देखकर बच्चा भी डर गया।"

एक और यूजर: "बच्चा सोच रहा होगा - क्या बेवकूफ बाप मिला है मुझे।"

एक यूजर ने लिखा: "क्या बढ़िया हेयर ड्रायर है।"

वायरल होने का कारण

वीडियो का ये तरीका इतना अनोखा और खतरनाक है कि लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित है। कुछ इसे क्रिएटिव स्टाइल मान रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक और असुरक्षित बताते हुए चेतावनी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?