न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन जहां एंट्री करने के लिए होती हैं पासपोर्ट-वीजा की जरूरत, कुलियों पर भी लगा है बैन

भारत से विदेश जाने के लिए हमें पासपोर्ट और वीजा की जरुरत पड़ती है लेकिन अगर हम आपसे कहे कि भारत में ही एक ऐसी जगह है जहां बिना पासपोर्ट या वीजा के अगर आप पकड़े गए तो सीधे जेल हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 3:15:36

भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन जहां एंट्री करने के लिए होती हैं पासपोर्ट-वीजा की जरूरत, कुलियों पर भी लगा है बैन

भारत से विदेश जाने के लिए हमें पासपोर्ट और वीजा की जरुरत पड़ती है लेकिन अगर हम आपसे कहे कि भारत में ही एक ऐसी जगह है जहां बिना पासपोर्ट या वीजा के अगर आप पकड़े गए तो सीधे जेल हो सकती है। यह पढ़कर जरुर आपको मजाक लग रहा है लेकिन यह सच है। भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां आपको पाकिस्तानी वीजा की जरुरत पड़ती है। जिस रेलवे स्टेशन की हम बात कर रहे हैं, वो देश का इकलौता स्टेशन है, जहां वीजा रखना अनिवार्य है। इस इंटरनेशनल एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन का नाम अटारी श्याम सिंह है। ये पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है। अटारी रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए आपके पास पाकिस्तानी वीजा होना चाहिए। अगर आपके पास वीजा नहीं है और आप स्टेशन पर पकड़े गए तो आपको जेल की हवा खानी पड़ जाएगी। ये वही स्टेशन है, जहां से समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है। ये स्टेशन है तो भारत में लेकिन बिना पाकिस्तानी वीजा के यहां भारतियों का प्रवेश पर रोक है।

कड़ी सिक्युरिटी पर रहता है रेलवे स्टेशन

अटारी रेलवे स्टेशन देश का इकलौता स्टेशन है जहां वीजा लगता है। इस स्टेशन से पाकिस्तान ट्रेन चलती है। सुरक्षा कारणों के चलते यहां काफी कड़ी सिक्युरिटी रहती है। 24 घंटे सिक्युरिटी कैमरा के अलावा ख़ुफ़िया एजेंसी भी यहां नजर गड़ाए रहती है। अगर कोई भी इस स्टेशन पर बिना वीजा के पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाता है। शख्स के ऊपर 14 फॉरेन एक्ट यानी बिना वीजा के अंतरराष्ट्रिय जगह पर पकड़े जाने का आरोप लगा कर मामला दर्ज कर लिया जाता है। इनमें से कई मामलों में जमानत मिलने में सालों लग जाते हैं।

स्टेशन पर नहीं होता कोई कुली

अटारी स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ऐसे में इस स्टेशन पर कुली का रहना मना है। चाहे आपके पास कितना ही सामान क्यों न हो आपको खुद ही उसको उठाना पड़ेगा। हालाकि, इस स्टेशन पर सुविधाएँ बहुत है। यहां मौजूद फ़ूड कोर्ट के खाने का स्वाद आप सालों तक नहीं भूल पाएंगे। साथ ही यहां एंटरटेनमेंट के लिए देशभक्ति गाने , फिल्में सुनने-देखने को भी मिलेंगे। अगर किसी वजह से यहां ट्रेन लेट हो जाती है तो इसके लिए दोनों देश को कई पेपर्स पर साइन करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल