न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोग रोजाना देखते हैं कान्हा की कृपा का यह अनोखा चमत्कार, यहां भक्त के हाथ में आ जाता हैं खुद ब खुद मक्खन

मध्यप्रदेश के सीहोर में जहां भगवान की कृपा का चमत्कार लोग रोजाना देखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 12:13:44

लोग रोजाना देखते हैं कान्हा की कृपा का यह अनोखा चमत्कार, यहां भक्त के हाथ में आ जाता हैं खुद ब खुद मक्खन

आज कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हैं और सभी तरफ बालगोपाल की पूजा की जा रही हैं। कृष्ण के भक्तों की पूरी दुनिया में कोई कमी नहीं हैं। लेकिन कई भक्त ऐसे हैं जिनपर कान्हा की विशेष कृपा होती हैं। ऐसी ही एक भक्त हैं मध्यप्रदेश के सीहोर में जहां भगवान की कृपा का चमत्कार लोग रोजाना देखते हैं। एकबारगी तो आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। सीहोर जिले के एक गांव में रहने वाली सुनीता बाई गीता पाठ के बाद जब उठती हैं, तो उनके हाथ में मक्खन खुद ब खुद आ जाता है। ऐसा रोजाना होता है। पूजा के बाद इस मक्खन को वह गांव वालों में प्रसाद के रूप में बांट देती हैं।

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मोलगा गांव में साध्वी सुनीता वर्मा भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त हैँ। सुनीता यहां कृष्ण मंदिर में रहकर अपना जीवनयापन करती हैं। उनका ज्यादातर समय कृष्ण भक्ति में ही गुजरता है। इस चमत्कार को देखने कई लोग गांव आते हैं। सुनीता का कहना है कि बचपन से ही वह श्रीकृष्ण की भक्त हैं। दावा है कि बचपन में ही एक दिन कृष्ण सपने में आए थे। उन्होंने कहा था कि द्वापर युग में तुम मेरी गोपी थी। दूसरी गोपियां तुमसे मक्खन छीनकर खा जाया करती थीं, इसलिए अब मैं तुम्हें मक्खन का वरदान देता हूं। उसी के दूसरे दिन से पूजा के बाद हाथ पर खुद ब खुद मक्खन आने लगा। जन्माष्टमी के दिन गांव में विशेष आयोजन होते हैं।

1990 में सुनीता बाई की शादी भोपाल के नरेला में हो गई। पति ओमप्रकाश वर्मा CRPF में सैनिक थे। वह जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए थे। सुनीता का कहना है कि पति ने कभी भी हाथ से मक्खन आने का विरोध नहीं किया। सुनीता का कहना है, पति की मौत के बाद कृष्ण भक्ति और हाथों से मक्खन आने के कारण ससुराल में विवाद होने लगे। इस कारण वह मायके में आकर रहने लगीं। अब सुनीता अपने भाई पूर्व सरपंच चंदर सिह वर्मा के पास ही रहती हैं। साध्वी सुनीता ने घर पर 10 साल पहले श्रीकृष्ण का मंदिर बनाया था। इसका खर्च सुनीता ने खुद ही उठाया था। सुनीता ने ससुराल भले ही छोड़ दिया हो, लेकिन वहां कोई कार्यक्रम होता है, तो सुनीता वहां जरूर जाती हैं। वह नियमित दोनों समय भगवान की आरती, पूजा करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?