इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटी बच्ची समुद्र के किनारे खेल रही होती है, तभी वहां एक कुत्ता खड़ा हो जाता है। वहीं उसके बाद समुद्र की एक लहर बड़ी तेज़ी से आती है और बच्ची को भिगो देती है। यह देखने के बाद कुत्ते को लगता है कि बच्ची सुरक्षित नहीं है। इसी सोच में वो फ़ैसला लेता है कि बच्ची को पानी से निकाला जाए। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये डॉगी अपने मुंह से कुत्ते को बचाने का प्रयास करता है। वह बार-बार अपने मुंह से बच्ची को घसीट कर किनारे से ज़मीन पर लेकर जाता है।
















