न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क पर टहलता दिखा 8 फुट लम्बा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रविवार को स्थानीय लोगों ने एक असामान्य आगंतुक को देखा, जब एक मगरमच्छ नदी से बाहर आया और बारिश से भीगी सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 1:28:55

सड़क पर टहलता दिखा 8 फुट लम्बा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक एक गाड़ी के सामने से एक विशाल मगरमच्छ निकलते हुए सामने आ जाता है। मगरमच्छ मस्त मौला होकर सड़क पर चलते हुए नजर आ रहा है। वहीं एक ऑटोवाला मगरमच्छ के पीछे अपनी गाड़ी लेकर चलता हुआ दिखता है। वह हेडलाइट जलाकर शायद उसे रास्ता दिखाने में मदद कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक ऑटोरिक्शा अपनी हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर से होकर बहने वाली शिव नदी कई मगरमच्छों का घर है और संदेह है कि भारी बारिश के कारण उनमें से एक मगरमच्छ नदी से बाहर आ गया होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो रत्नागिरी जिले में चिपलुन शहर के चिंचनाका इलाके का है जहां बारिश के बीच एक ऑटोरिक्शा चालक ने इस नजारे के अपने फोन में कैद किया। अधिकारी ने आगे बताया कि मगरमच्छ संभवत: पास की शिव या वाशिष्ठी नदियों से बहकर शहर में घुसा होगा। आसपास से गुजर रहे कई लोगों ने भी मगरमच्छ को सड़क पर रेंगते हुए देखा और उसका वीडियो बनाया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है।

पिछले साल की शुरुआत में, इसी तरह की एक घटना में, वडोदरा में लोगों ने राज्य में मानसून के आगमन पर विश्वामित्री नदी के पास सड़क पर एक मगरमच्छ देखा था। 12 फीट का मगरमच्छ वडोदरा की विश्वामित्री नदी से बाहर आया था, जो मानसून के मौसम में इस क्षेत्र में आम बात है। बाद में, वन अधिकारियों ने सरीसृप को पकड़ लिया और उसे वापस नदी में छोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?