Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुर्खियों में छाने के लिए 12 साल की बच्ची ने बेरहमी से कर दी अपने ही पिता की हत्या, मामला सिर चकरा देने वाला

इसका एक वीभत्स नजारा देखने को मिला ब्राजील में जहां सुर्खियों में छाने के लिए 12 साल की बच्ची ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे की जो वजह सामने आ रही है, उसे जानकर हर कोई हैरान है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 5:36:02

सुर्खियों में छाने के लिए 12 साल की बच्ची ने बेरहमी से कर दी अपने ही पिता की हत्या, मामला सिर चकरा देने वाला

बच्चों में आजकल खुद को प्रसिद्द करने की सोच इस कदर विकसित होने लगी हैं कि वे इसके लिए कई गलत काम करने को भी तैयार हो जाते हैं। इसका एक वीभत्स नजारा देखने को मिला ब्राजील में जहां सुर्खियों में छाने के लिए 12 साल की बच्ची ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे की जो वजह सामने आ रही है, उसे जानकर हर कोई हैरान है। हैरानी की बात यह है कि उसने अपनी इस साजिश में 13 साल की दोस्त को भी शामिल कर लिया। इन दोनों बच्चियों ने अपने बयान में कहा है कि वे केवल फेमस होना चाहते थे। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। 12 साल की बच्ची ने 13 साल के दोस्त की मदद से नीफ के गले पर तीन बार चाकू गोदकर उनकी बेरहमी से जान ले ली। दोनों बच्चियों को जेल में रखा गया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, चौंकाने वाली यह वारदात ब्राजील के सैंटा कैटरीना में हुई। मृतक की पहचान 46 साल के नीफ लुइस वरलंग के रूप में हुई है। नीफ एक पुलिस अफसर थे। इस हत्या की वजह जानने के बाद आप भी कहेंगे कि बच्चों को कुछ चीजों से दूर रखने में ही भलाई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो नीफ की बेटी ने उनकी सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह फेमस होना चाहती थी। बच्ची 2002 में हुई एक हत्या के केस से इंस्पायर हो गई थी। इसके बाद से ही उसने हत्यारी लड़की की तरह जल्द सुर्खियों में छाने के लिए इतना बड़ा कदम उठा लिया। वेबसाइट डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में सुजेन लुईस नाम की एक लड़की ने 20 साल पहले अपने माता-पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। तब सुजैन स्कूल में पढ़ती थी। उसने इस हत्याकांड को अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस चौंकाने वाली हत्याकांड के बाद सुजेन सुर्खियों में बनी हुई थी। नीफ की 12 साल की बेटी ने जब इस केस के बारे में सुना, तो उसने भी सुजेन की तरह फेमस होने की ठान ली। बता दें कि सुजेन की तरह इन दोनों बच्चियों ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अफसोस नहीं है कि उन्होंने कुछ गलत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology