न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Vivo ने उतारा 9020mAh बैटरी वाला धांसू फोन, पानी में भीगने पर भी नहीं होगा खराब

Vivo Y600k Turbo चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 9020mAh बैटरी, 90W चार्जिंग, Snapdragon 7s Gen 4 और 5000 निट्स डिस्प्ले दिया गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Oct 2026 12:59:26

Vivo ने उतारा 9020mAh बैटरी वाला धांसू फोन, पानी में भीगने पर भी नहीं होगा खराब

वीवो ने अपनी Y600 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y600k Turbo चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी और हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

Vivo Y600k Turbo में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक बताई गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

दो स्टोरेज वेरिएंट में आया फोन


Vivo Y600k Turbo को 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2799 है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 40,000 रुपये बैठती है। फोन को Electric Blue, Dune Gold और Millennial Park कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

फिलहाल Vivo Y600k Turbo की बिक्री चीन के घरेलू बाजार तक सीमित है। कंपनी ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि फोन को दूसरे ग्लोबल बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

9020mAh बैटरी और 90W चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh बैटरी है। इसे 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। बड़ी बैटरी के साथ फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा से जुड़ा अतिरिक्त संरक्षण मिलता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y600k Turbo के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन से 4K रेजलूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

Vivo Y600k Turbo Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo ने हाल ही में इसी Y600 सीरीज में Vivo Y600i को भी लॉन्च किया है, जिसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है। इससे पहले कंपनी Y600 Turbo और Y600 Pro मॉडल भी सीरीज में पेश कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?