न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

Vivo T5 भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन में 7050mAh बैटरी, 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 7500 Turbo मिलेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Aug 2026 5:22:10

Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

वीवो भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का एक और स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। कंपनी ने Vivo T5 की लॉन्च तारीख की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह फोन 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले वीवो ने फोन का डिजाइन और इसके कई प्रमुख फीचर्स भी सामने रख दिए हैं।

7050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

Vivo T5 को कंपनी 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ उतारेगी। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन की एक बड़ी खासियत इसकी 7050mAh बैटरी होगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा।

फोन का डिजाइन भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दिखाया है। इसमें हॉरिजोन्टल कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फोन की मोटाई 7.9mm होगी और इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा।

दो कलर ऑप्शन में आएगा फोन

Vivo T5 को भारत में रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जिसे Flipkart से जोड़ा गया है।

फोन की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Vivo T5 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये हो सकती है। कैमरा, रैम और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

T5 सीरीज में पहले से मौजूद हैं ये फोन

Vivo T5 के आने से पहले कंपनी भारतीय बाजार में इस सीरीज के चार मॉडल पेश कर चुकी है। इनमें Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e शामिल हैं। इनमें Vivo T5e को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था।

Vivo S2 से कितनी मिलती है डिजाइन की झलक?

Vivo T5 का डिजाइन हाल में लॉन्च किए गए Vivo S2 से मिलता-जुलता बताया गया है। Vivo S2 में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है और इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज उपलब्ध है।

Vivo S2 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया गया है। फोन में 7050mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

Vivo T5 के मामले में फिलहाल कंपनी ने कैमरा, रैम और स्टोरेज जैसे कई अहम विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं। इनकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत