न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन में 50MP OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 7050mAh बैटरी मिलेगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 31 Aug 2026 7:42:12

Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री

Vivo T5 5G को लेकर कंपनी ने लॉन्च से पहले एक और अहम जानकारी साझा की है। भारत में 2 सितंबर को पेश होने वाले इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप का खुलासा वीवो इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए किया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। कंपनी इस कैमरे में Sony IMX882 सेंसर का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

कैमरे में मिलेगा 50MP OIS सेंसर

Vivo T5 5G के रियर पैनल पर दो कैमरे मिलेंगे। इसका मुख्य कैमरा 50MP का होगा और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट मिलेगा। कैमरे में Sony IMX882 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा। वहीं, फ्रंट कैमरे को लेकर 32MP सेंसर मिलने की जानकारी सामने आई है।

1.5K AMOLED डिस्प्ले पर होगा फोकस

कैमरा जानकारी से पहले कंपनी फोन के डिस्प्ले से जुड़े फीचर्स भी साझा कर चुकी है। Vivo T5 5G में 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED पैनल मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक हो सकता है और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक बताई गई है।

फोन में MediaTek Dimensity 7550 Turbo चिपसेट दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। कंपनी इसे रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन रंगों में पेश करेगी।

7050mAh बैटरी के साथ 7.99mm मोटाई

Vivo T5 5G की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल है। फोन में 7050mAh क्षमता की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। कंपनी के मुताबिक, इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद स्मार्टफोन की मोटाई 7.99mm रहेगी।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन को IP रेटिंग भी मिलेगी, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा का दावा किया गया है। डिजाइन के मामले में इसका लुक हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo S2 जैसा बताया गया है।

Vivo T5 सीरीज में पहले से मौजूद हैं चार मॉडल

Vivo T5 5G इस सीरीज का भारत में आने वाला अगला मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e को भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है।

Vivo S2 में भी मिलती है 7050mAh बैटरी

Vivo S2 को कंपनी ने हाल ही में भारत में पेश किया है। यह फोन 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Vivo S2 के पीछे 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 7050mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और Android 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है।

Vivo T5 5G के फीचर्स से जुड़ी जानकारी कंपनी धीरे-धीरे सामने ला रही है। स्मार्टफोन को भारत में 2 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?