न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Poco का बड़ा धमाका! 10,000mAh बैटरी वाला X8 Power 4 सितंबर को होगा लॉन्च

Poco X8 और Poco X8 Power भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होंगे। X8 Power में 10,000mAh और X8 में 9,000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 31 Aug 2026 12:47:55

Poco का बड़ा धमाका! 10,000mAh बैटरी वाला X8 Power 4 सितंबर को होगा लॉन्च

Poco भारत में अपनी नई X8 सीरीज पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Poco X8 और Poco X8 Power को 4 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज की खास बात बड़ी बैटरी है। Poco X8 Power कंपनी का 10,000mAh बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जबकि Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए लॉन्च डेट की जानकारी साझा की है। दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी लिस्ट किया जा चुका है। इनके लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है, जहां फोन से जुड़ी जानकारियां और फीचर्स सामने आ रहे हैं।

Poco X8 Power में 10,000mAh बैटरी

Poco X8 Power इस सीरीज का सबसे खास मॉडल होगा। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

दूसरी ओर, Poco X8 में 9,000mAh क्षमता की बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। यह फोन 68W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी के टीजर में दोनों मॉडल अलग-अलग रंगों में नजर आए हैं। Poco X8 को ऑरेंज और X8 Power को यैलो कलर में दिखाया गया है।

दोनों फोन में मिलेगा 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले

Poco X8 और X8 Power दोनों में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। Poco X8 में AMOLED पैनल के साथ FHD+ रेजलूशन मिलने की बात सामने आई है। वहीं, X8 Power में 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen सीरीज का चिपसेट मिलने की संभावना है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इनमें 8GB या 12GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

कैमरा सेटअप में भी अंतर

Poco X8 Power में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

वहीं, Poco X8 में भी 50MP का मेन OIS कैमरा मिलने की जानकारी है। इस मॉडल के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP कैमरा दिया जा सकता है।

Android 16 पर आधारित HyperOS 3


सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 और Poco X8 Power दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आ सकते हैं। हालांकि, दोनों फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी इन्हें मिड-बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है।

Poco की X8 सीरीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भारत में दोनों फोन 4 सितंबर को लॉन्च होंगे। कंपनी ने हाल ही में भारत में Poco M8 सीरीज भी पेश की है।

यह भी पढ़ें: Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?