न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Motorola Edge 70 Neo जल्द आएगा भारत, 200MP कैमरा और नए डिजाइन के साथ बदलेगा हार्डवेयर सेटअप

motorola edge 70 neo, motorola edge 70 neo india, motorola edge 70 neo launch, motorola 200mp camera phone, motorola edge 70 series, android 17 phone, motorola edge neo, ifa 2026, motorola smartphone, edge 70 neo features

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 07 Sep 2026 1:59:08

Motorola Edge 70 Neo जल्द आएगा भारत, 200MP कैमरा और नए डिजाइन के साथ बदलेगा हार्डवेयर सेटअप

Motorola Edge 70 सीरीज में एक और स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है। कंपनी ने Motorola Edge 70 Neo को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित IFA 2026 में Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने फोन को टीज करते हुए बताया कि इसे आने वाले कुछ महीनों में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी के मुताबिक, फिलहाल उसका ध्यान Motorola Edge 70 Plus और Motorola Watch Ultra जैसे प्रोडक्ट्स पर है। इसके बाद आने वाले महीनों में Edge 70 Neo को बाजार में उतारा जाएगा। ऐसे में फोन की बिक्री कब शुरू होगी और इसकी कीमत क्या होगी, इन दोनों सवालों पर फिलहाल कंपनी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

फोन के फीचर्स को लेकर क्या संकेत मिले?

Motorola Edge 70 Neo से संबंधित कुछ जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है। कंपनी ने इसे Android 17 टेस्टिंग प्रोग्राम में भी लिस्ट किया था। इसके अलावा स्मार्टफोन के रेंडर ऑनलाइन सामने आने के बाद इसके डिजाइन को लेकर भी कुछ संकेत मिले हैं।

लीक रेंडर्स के मुताबिक, फोन में फ्लैट डिस्प्ले और पतले बेजल्स वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर पैनल पर 200MP का मुख्य कैमरा दिए जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चार रंगों में आ सकता है फोन

लीक जानकारी में Motorola Edge 70 Neo के चार कलर ऑप्शन का भी जिक्र किया गया है। फोन डार्क ग्रीन, लाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और पेल पिंक रंगों में उपलब्ध कराया जा सकता है। डिजाइन और कलर से जुड़ी ये जानकारियां फिलहाल लीक पर आधारित हैं, इसलिए आधिकारिक लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।

Edge 70 सीरीज में होगा सातवां मॉडल

Motorola भारतीय बाजार में Edge 70 सीरीज के कई मॉडल पहले ही पेश कर चुकी है। इनमें स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Edge 70 Fusion, Edge 70 Fusion+, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+ और Edge 70 Max शामिल हैं। Motorola Edge 70 Neo की एंट्री के साथ भारत में इस सीरीज के मॉडल्स की संख्या सात हो जाएगी।

कंपनी ने इससे पहले Motorola Edge 60 Neo को IFA 2025 में पेश किया था। पिछले मॉडल के फीचर्स को देखें तो उसमें 6.3 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया था।

Edge 60 Neo में मिले थे ये फीचर्स

Motorola Edge 60 Neo में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मुख्य OIS कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया था। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई थी, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, Edge 70 Neo के फीचर्स को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशन जारी नहीं किए हैं। इसलिए नए मॉडल में पिछले फोन की तुलना में क्या बदलाव होंगे, इसकी तस्वीर लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत