न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jio के 10 साल पूरे, फिर लौटी Prime Membership; 300 रुपये में मिलेगा प्राइस लॉक, कैशबैक और कई फायदे

Jio Prime Membership फिर लॉन्च हो गई है। 300 रुपये की सदस्यता में प्राइस लॉक, कैशबैक और 299 रुपये के रिचार्ज समेत कई फायदे मिलेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 18 Aug 2026 1:18:22

Jio के 10 साल पूरे, फिर लौटी Prime Membership; 300 रुपये में मिलेगा प्राइस लॉक, कैशबैक और कई फायदे

Reliance Jio ने अपनी सेवा के 10 साल पूरे होने के मौके पर यूजर्स के लिए Jio Prime Membership को एक बार फिर पेश किया है। कंपनी ने इस सदस्यता के साथ कई फायदे देने की घोषणा की है। इनमें सबसे अहम Price Lock Benefit है, जिसके तहत मेंबर बनने वाले यूजर्स को अगले साल 5 सितंबर तक प्लान की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी से राहत मिलेगी।

Jio ने Prime Membership की शुरुआत पहली बार 2017 में की थी। अब कंपनी ने इसे नए बेनिफिट्स के साथ दोबारा लॉन्च किया है। यह सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

300 रुपये में Prime Membership

नई Prime Membership लेने के लिए ग्राहकों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। सदस्यता लेने के बाद यूजर्स को एक साल के लिए प्राइस लॉक सुविधा मिलेगी। यानी इस अवधि के दौरान अगर कंपनी अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा करती है, तो Prime सदस्य पुराने रेट पर ही संबंधित प्लान का रिचार्ज करा सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक यह Price Lock Benefit अगले साल 5 सितंबर तक लागू रहेगा। इससे उन ग्राहकों को फायदा मिल सकता है जो लंबे समय तक एक ही रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल करते हैं।

Prime Members को कैशबैक भी

Jio ने Prime Membership के साथ कैशबैक का विकल्प भी जोड़ा है। सदस्यों को 300 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल JioHome या JioPC के नए कनेक्शन के लिए किया जा सकता है।

इसके अलावा Jio SIM लेने वाले ग्राहकों को 300 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का इस्तेमाल MyJio ऐप, Jio Store और Jio.com पर किया जा सकेगा।

299 रुपये का रिचार्ज प्लान रहेगा जारी

Prime Membership की घोषणा के साथ Jio ने 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को भी जारी रखने की जानकारी दी है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है।

डेटा की बात करें तो इस रिचार्ज में प्रतिदिन 1.5GB डेटा और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

इसके अलावा इस प्लान में Google Pro Gemini और 500GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ भी शामिल है।

Jio के 3-in-1 रिचार्ज भी चर्चा में

कंपनी ने हाल ही में तीन नए 3-in-1 रिचार्ज प्लान भी पेश किए हैं। इन प्लान्स में मोबाइल डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म और लाइव टीवी चैनलों का लाभ दिया जाता है।

इन तीनों रिचार्ज की वैधता 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन है। इनमें कुल 15 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसमें JioHotstar, Prime Video, YouTube Premium, Zee5 और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

इन प्लान्स में ग्राहकों को अधिकतम 365GB तक डेटा मिलता है। इनकी कीमत क्रमशः 200 रुपये, 550 रुपये और 2,000 रुपये है।

Jio Prime Membership के मुख्य फायदे

Prime Membership की कीमत: 300 रुपये
उपलब्धता: प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स
Price Lock Benefit: अगले साल 5 सितंबर तक
कैशबैक: 300 रुपये
JioHome/JioPC नए कनेक्शन पर कैशबैक का इस्तेमाल
Jio SIM ग्राहकों के लिए 300 रुपये का वाउचर
वाउचर का इस्तेमाल MyJio, Jio Store और Jio.com पर किया जा सकता है
299 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता, 1.5GB दैनिक डेटा और 100 SMS प्रतिदिन
299 रुपये के प्लान में JioHotstar, Google Pro Gemini और 500GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत