Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल में कांग्रेस की वापसी, 2 सीटों पर जीत; फरक्का में बीजेपी को हराया, रानीनगर में TMC को दी शिकस्त

पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस की वापसी, फरक्का और रानीनगर सीटों पर जीत दर्ज। BJP को बड़ा बहुमत, TMC को झटका; जानें पूरा चुनाव परिणाम।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 05 May 2026 8:44:15

बंगाल में कांग्रेस की वापसी, 2 सीटों पर जीत; फरक्का में बीजेपी को हराया, रानीनगर में TMC को दी शिकस्त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया और ममता बनर्जी के लंबे समय से चले आ रहे शासन का अंत कर दिया। बीजेपी ने कुल 206 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई और एक सीट पर बढ़त बनाए रखी। इस बड़े बदलाव के बीच कांग्रेस ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए दो सीटों पर जीत हासिल की, जो पिछले चुनाव के मुकाबले अहम सुधार माना जा रहा है, क्योंकि तब पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई थी।

कांग्रेस की ये जीत फरक्का और रानीनगर सीटों पर आई है, जहां पार्टी के उम्मीदवारों ने मजबूत प्रदर्शन किया। फरक्का सीट से कांग्रेस के मोताब शेख ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार सुनील चौधरी को 8,193 वोटों के अंतर से हराया। इस सीट पर सुनील चौधरी को 54,857 वोट मिले, जबकि तीसरे स्थान पर रहे तृणमूल कांग्रेस के अमिरुल इस्लाम को 47,256 वोट प्राप्त हुए।

वहीं रानीनगर सीट पर कांग्रेस के जुल्फीकार अली ने कड़ा मुकाबला जीतते हुए तृणमूल कांग्रेस को शिकस्त दी। उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार अब्दुल सौमिक हुसैन को 2,701 वोटों से हराया। जुल्फीकार अली को कुल 79,423 वोट मिले, जबकि सौमिक हुसैन को 76,722 वोट हासिल हुए। इस सीट पर सीपीआईएम के जमल हुसैन तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 48,587 वोट मिले।
अगर कुल सीटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) को भी 2 सीटें मिलीं। इसके अलावा CPI(M) और AISF को 1-1 सीट पर संतोष करना पड़ा। कुल 292 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें बीजेपी का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं, लेकिन फाल्टा सीट पर मतदान रद्द होने के कारण 293 सीटों पर ही मतगणना हुई। फिलहाल घोषित नतीजों में बीजेपी की बढ़त और जीत ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है, जबकि कांग्रेस ने भी सीमित ही सही, लेकिन वापसी के संकेत जरूर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण