न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल में TMC नेता रज्जाक खान की दर्दनाक हत्या, पहले बरसाईं गोलियां, फिर गर्दन पर किया वार — इलाका सन्न, लोग सहमे

पश्चिम बंगाल के भांगर में टीएमसी नेता रज्जाक खान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले गोली मारी, फिर धारदार हथियार से हमला कर जान ली। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल फैल गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 9:53:16

बंगाल में TMC नेता रज्जाक खान की दर्दनाक हत्या, पहले बरसाईं गोलियां, फिर गर्दन पर किया वार — इलाका सन्न, लोग सहमे

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके से गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय नेता रज्जाक खान की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन पर पहले गोलियां चलाईं और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ये वारदात इतनी क्रूर थी कि इलाके में अफरातफरी और डर का माहौल फैल गया। रज्जाक खान की मौत की खबर ने समर्थकों और परिवार वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस ने पुष्टि की है कि रज्जाक खान पर हमला उस वक्त हुआ जब वह दिन भर के राजनीतिक कार्यक्रमों से लौटकर अपने घर सिरिस्ताला की ओर जा रहे थे। अचानक रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। खून से लथपथ हालत में उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुनकर समर्थकों की आंखें नम हो गईं और इलाके में मातम पसर गया।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि यह वारदात रात लगभग 9:45 बजे की है। खान, चक मारीचा गांव के निवासी थे और घटना चाल्टाबेरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में सिरिस्ताला के पास की है। हमलावरों ने पहले गोली मारी और जब खान जमीन पर गिर पड़े, तब भी उन्हें नहीं छोड़ा और धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रज्जाक खान भांगर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी नहर के पास कुछ हमलावरों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर काशीपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है।

कैनिंग पूर्व के TMC विधायक सौकत मोल्ला ने इस हमले के पीछे ISF समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, "राज्जाक पार्टी के काम से घर लौट रहे थे। उन पर न सिर्फ गोलियां चलाई गईं, बल्कि उनकी गर्दन भी बेरहमी से काट दी गई। ये जघन्य अपराध करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।"

पुलिस ने अब इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। गुरुवार को पुलिस ने कई चश्मदीदों से भी पूछताछ की। इस बर्बर घटना ने भांगर समेत पूरे जिले को हिला कर रख दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत