न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करीबी की हत्या पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, जानिए कैसे हुआ था हमला; चश्मदीद ने बताया

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानिए इस सनसनीखेज हमले पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, हमले की पूरी कहानी और चश्मदीद की आंखोंदेखी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 07 May 2026 6:59:07

करीबी की हत्या पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, जानिए कैसे हुआ था हमला; चश्मदीद ने बताया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नतीजों और राजनीतिक हलचल के बीच एक सनसनीखेज घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी और निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद जहां राजनीतिक माहौल और गरमा गया है, वहीं हत्यारों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि यह पूरी तरह एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया मर्डर है। उल्लेखनीय है कि अधिकारी ने हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार दूसरी बार चुनावी मुकाबले में हराया है।

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या है, और खुद डीजीपी ने भी इस बात को स्वीकार किया है। पिछले दो से तीन दिनों तक रेकी की गई और पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हम बेहद दुखी हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। दिल्ली में हमारे शीर्ष नेतृत्व को भी पूरी जानकारी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। कई नेता और चुने हुए जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों से यहां पहुंचे हैं। पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।”

इसके साथ ही एक भाजपा विधायक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी अब ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, “यह पिछले 15 वर्षों के जंगलराज का परिणाम है। भाजपा अब राज्य में सक्रिय अपराधियों और गुंडों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें खत्म करने का काम करेगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत