न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गापुर में गरजे PM मोदी: कोलकाता लॉ कॉलेज की घटना का जिक्र कर ममता सरकार पर साधा तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 6:18:45

दुर्गापुर में गरजे PM मोदी: कोलकाता लॉ कॉलेज की घटना का जिक्र कर ममता सरकार पर साधा तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सावन के इस पावन महीने में बंगाल के विकास पर्व का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं। पार्टी का लक्ष्य है एक समृद्ध और विकसित बंगाल का निर्माण करना। उन्होंने कहा कि आज जो परियोजनाएं शुरू हुई हैं, वे इस बदलाव का संकेत हैं, क्योंकि बंगाल अब परिवर्तन चाहता है।

पीएम मोदी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई और कहा कि पहले लोग रोजगार के लिए बंगाल आते थे, लेकिन आज बंगाल का नौजवान पलायन के लिए मजबूर है। वह छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरे राज्यों की ओर रुख कर रहा है।

बंगाल को बदलने का विश्वास जताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद बंगाल देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में शामिल हो सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगाल की बदहाल स्थिति को बदला जा सकता है, बशर्ते राज्य में भाजपा को एक मौका दिया जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा, “टीएमसी सरकार विकास के रास्ते में दीवार बन गई है। जिस दिन यह दीवार गिरेगी, बंगाल विकास की नई ऊंचाई छूने लगेगा।”

मोदी ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और न्याय प्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिंसा, पक्षपातपूर्ण पुलिस व्यवस्था और कमजोर न्याय प्रणाली के कारण निवेशक राज्य में आने से हिचक रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों की सुरक्षा देने में असफल रही है और इसका असर सीधा निवेश और रोजगार पर पड़ा है।

शिक्षा व्यवस्था पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया है। हजारों योग्य शिक्षक आज बेरोजगार हैं और लाखों छात्र शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति के लिए टीएमसी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को रोकने वाला सबसे बड़ा अवरोध है टीएमसी का 'गुंडा टैक्स'। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के संसाधनों पर माफिया का कब्जा है और मंत्रियों को भ्रष्टाचार के लिए प्रोत्साहित करने वाली नीतियां चलाई जा रही हैं।

कोलकाता लॉ कॉलेज कांड का जिक्र कर ममता सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने हाल ही में कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की घटना का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर बेटी के साथ अत्याचार हुआ, तब सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही। अब एक और बेटी पर अत्याचार हुआ है और इस बार भी आरोपी टीएमसी से जुड़े पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 'मां, माटी, मानुष' की बात करने वाली सरकार में बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है, जो पीड़ा और आक्रोश दोनों पैदा करता है।

बंगाली भाषा को लेकर भी साधा निशाना

मोदी ने कहा कि टीएमसी और वाम दलों ने वर्षों तक कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार चलाई, लेकिन तब किसी को बंगाली भाषा की याद नहीं आई। यह भाजपा की सरकार है जिसने बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देकर सम्मान दिया।

यह जनसभा स्पष्ट रूप से भाजपा के बंगाल मिशन का एक बड़ा हिस्सा थी, जिसमें पीएम मोदी ने राज्य की हर प्रमुख समस्या पर खुलकर बात की और ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 2025 के चुनावी माहौल में यह रैली भाजपा के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत