न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता के गढ़ बंगाल में आज पीएम मोदी की हुंकार, 3200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे 3200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी असम जाकर 15,600 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। चुनावी माहौल में यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 7:55:44

ममता के गढ़ बंगाल में आज पीएम मोदी की हुंकार, 3200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है। इस अभियान की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल ली है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के अहम दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:15 बजे पीएम मोदी नदिया जिले के राणाघाट पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह बंगाल दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। अगले वर्ष प्रस्तावित चुनावों को लेकर राज्य में माहौल गरमाया हुआ है। खासकर एसआईआर (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी भी अपने भाषण में ममता सरकार और एसआईआर के मुद्दे पर तीखा रुख अपनाते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकते हैं।

बंगाल को 3200 करोड़ की विकास सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल को करीब 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें दो बड़ी सड़क परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। पीएम मोदी नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बाराजागुली से कृष्णनगर तक फैले 66.7 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बारासात से बाराजागुली तक 17.6 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग की आधारशिला भी रखी जाएगी।

इन दोनों परियोजनाओं को कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच एक अहम कनेक्टिविटी कॉरिडोर के रूप में देखा जा रहा है। इनके पूरा होने से यात्रियों को करीब दो घंटे की समय बचत होगी। साथ ही निर्बाध और तेज यातायात संभव हो सकेगा, वाहन संचालन की लागत में कमी आएगी और माल ढुलाई भी अधिक सुगम होगी। इन सड़कों से न केवल कोलकाता बल्कि पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों व देशों के साथ संपर्क बेहतर होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी और पर्यटन उद्योग को भी नया बल मिलेगा।

असम के लिए भी बड़ी योजनाएं लेकर पहुंचेंगे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर भी जाएंगे, जहां वे करीब 15,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, जिसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

करीब 1.4 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस अत्याधुनिक टर्मिनल को हर साल लगभग 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिहाज से तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इस टर्मिनल का डिजाइन “बांस के बाग” थीम पर आधारित है, जो असम की समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप में असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना के लिए भूमिपूजन करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 10,600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसके पूरा होने से न केवल उर्वरक उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत