न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा से कोलकाता जा रही बस हादसे का शिकार, ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत, 10 यात्री घायल

ओडिशा से कोलकाता जा रही एक यात्री बस बालेश्वर जिले में लखननाथ टोल गेट के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 9:37:23

ओडिशा से कोलकाता जा रही बस हादसे का शिकार, ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत, 10 यात्री घायल

ओडिशा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही एक यात्री बस बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा बालेश्वर जिले के जलेश्वर क्षेत्र में लखननाथ टोल गेट के पास हुआ, जहां बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के ड्राइवर और खलासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 10 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह बस ‘डॉल्फिन’ ट्रैवल्स की थी, जो करीब 70 यात्रियों को लेकर ओडिशा से कोलकाता के बाबू घाट की ओर जा रही थी। हादसा रात करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब बस राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर पहुंची और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात के समय कम दृश्यता और ड्राइवर की झपकी लगने की वजह से यह टक्कर हुई हो सकती है। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बालेश्वर जिला मुख्य चिकित्सालय भेजा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर चलने वाली कई बसें ओवरलोड होती हैं और नियमों की अनदेखी करते हुए यात्रियों की संख्या निर्धारित सीमा से कहीं अधिक होती है। कई बार इन बसों में व्यापारी अपने सामान के साथ यात्रा करते हैं ताकि जीएसटी या अन्य टैक्स से बचा जा सके। यह अवैध प्रथा लंबे समय से जारी है।

जानकारों का कहना है कि संबंधित विभागों और पुलिस को इसकी जानकारी होते हुए भी कार्रवाई नहीं की जाती, क्योंकि इस तरह के अवैध परिवहन से जुड़े लोगों से मोटी रकम वसूली जाती है। हादसे के बाद एक बार फिर परिवहन व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत