न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा पर CM ममता का हमला – जब तक मैं जिंदा हूं, वोटिंग हक छीनने नहीं दूंगी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता की रैली में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वह ज़िंदा हैं, किसी भी बंगाली का मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगी। उन्होंने भाजपा पर ‘भाषाई आतंकवाद’ और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 3:38:23

भाजपा पर CM ममता का हमला –  जब तक मैं जिंदा हूं, वोटिंग हक छीनने नहीं दूंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में आयोजित तृणमूल छात्र परिषद की रैली में भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से लगभग 500 लोगों की टीम बंगाल भेजी गई है, जो मतदाता सूची से नाम काटने का काम कर रही है। ममता ने ऐलान किया कि जब तक वे जीवित हैं, किसी भी बंगाली नागरिक का मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश सफल नहीं होगी।

इस दौरान ममता बनर्जी ने ‘भाषाई आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भाजपा लोगों की मातृभाषा और उनकी अस्मिता पर चोट पहुंचा रही है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

मतदाता सूची और चुनाव आयोग पर आरोप

रैली में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “हर व्यक्ति को खुद यह जांच करनी चाहिए कि उनका नाम अभी भी वोटर लिस्ट में है या हटा दिया गया है। आधार कार्ड सहित ज़रूरी दस्तावेज हमेशा तैयार रखें।”

उन्होंने चुनाव आयोग को भी कठघरे में खड़ा किया। ममता का कहना था कि आयोग लगातार राज्य सरकार के अधिकारियों को धमकाता है, जबकि उसका अधिकार क्षेत्र केवल चुनावी अवधि तक ही सीमित है, पूरे साल नहीं।

स्वतंत्रता आंदोलन में बंगालियों की भूमिका का ज़िक्र

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सुनियोजित तरीके से बंगालियों के योगदान को भुलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर बंगाली भाषा नहीं होती तो राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत किस भाषा में लिखे गए? भाजपा चाहती है कि आज़ादी की लड़ाई में बंगालियों की ऐतिहासिक भूमिका मिटा दी जाए। हम इस भाषाई आतंकवाद को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।”

भाजपा पर पलटवार – "भ्रष्टाचार भंडार"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए ममता ने कहा कि तृणमूल सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं से जनता को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना शुरू की गई, जिसने लाखों परिवारों को सहारा दिया।

इसके उलट भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा के पास लक्ष्मी भंडार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार भंडार है। वे भाई-भतीजावाद और घोटालों में डूबे हैं। वे देश की संपत्ति लूट रहे हैं, जबकि हम जनता की भलाई और महिलाओं को मज़बूत करने का काम कर रहे हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत