न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता में भारी बारिश से तबाही, करंट लगने से 5 की मौत… कई जिलों में अलर्ट जारी

कोलकाता और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करंट लगने से 5 लोगों की मौत हुई और कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। मेट्रो सेवा प्रभावित, घरों में पानी घुसा और बिजली संकट गहराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 1:21:08

कोलकाता में भारी बारिश से तबाही, करंट लगने से 5 की मौत… कई जिलों में अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कों ने नालों का रूप ले लिया। घुटनों तक भरे पानी ने यातायात को ठप कर दिया और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

घरों में घुसा पानी, बिजली का खतरा

बारिश के पानी ने शहर के कई आवासीय इलाकों और घरों में भी दस्तक दी। जलभराव के बीच हादसे भी सामने आए। कई जगहों पर बिजली के तार टूटकर पानी में गिर गए, जिससे करंट फैल गया और इसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सीईएससी ने कुछ इलाकों में एहतियातन बिजली आपूर्ति काट दी है।

मेट्रो सेवा पर पड़ा असर

भारी जलभराव के कारण महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोबर स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शहीद खुदीराम से मैदान तक की सेवाएं पूरी तरह रोक दी गईं। वहीं, दक्षिणेश्वर से मैदान के बीच मेट्रो आंशिक रूप से चल रही है। प्रशासन को आशंका है कि अगले कुछ घंटों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा और झारग्राम जिलों में बुधवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नगर निगम ने बताया बारिश का आंकड़ा

कोलकाता नगर निगम (KMC) ने कहा कि शहर के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। गरिया कामदहारी में 332 मिलीमीटर, जोधपुर पार्क में 285, कालीघाट में 280, तोपसिया में 275 और बल्लीगंज में 264 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, उत्तरी कोलकाता के थंटानिया क्षेत्र में 195 मिलीमीटर पानी दर्ज किया गया।

नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और लो-प्रेशर एरिया विकसित हो सकता है। इसके सक्रिय होने पर बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत