न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के जोरदार झटके, लोग घरों से बाहर निकले

पश्चिम बंगाल और कोलकाता में आज भूकंप के तेज झटकों से हड़कंप, लोग घरों से बाहर भागे। मालदा, नादिया, कूचबिहार, हुगली और त्रिपुरा सहित कई जिलों में कंपन महसूस। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी झटके। रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता, अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 11:31:02

कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के जोरदार झटके, लोग घरों से बाहर निकले

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह अचानक आए तेज भूकंप के झटकों ने लोगों में डर और दहशत पैदा कर दी। कोलकाता समेत प्रदेश के कई जिलों में जमीन हिलती महसूस की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह भूकंप बांग्लादेश के टुंगी से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व महसूस किया गया। स्थानीय समयानुसार झटके सुबह 10:38 बजे दर्ज किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार भूकंप के बाद कई क्षेत्रों में हल्के झटके भी महसूस किए गए।

बंगाल के मालदा, नादिया, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और हुगली समेत अन्य जिलों में भी कंपन दर्ज किया गया। झटके सिर्फ पश्चिम बंगाल तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी भूकंप का असर महसूस किया गया। यह कहा जा रहा है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आए भूकंप के बाद कंपन कोलकाता और पूर्वोत्तर क्षेत्रों तक पहुंचे।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी झटके महसूस

पाकिस्तान में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए, जिससे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई, और इसका केंद्र लगभग 135 किलोमीटर गहरे भू-भाग में था। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है।

अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पहला झटका रात 1:59 बजे आया, जिसका केंद्र लगभग 190 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद सुबह 3:09 बजे पाकिस्तान में दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.2 रही।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत के कई हिस्से दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप-प्रवण क्षेत्रों में आते हैं। भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की लगातार टकराहट और रगड़ के कारण यहां अक्सर हल्के से लेकर तेज झटके महसूस होते रहते हैं।

भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप की उत्पत्ति समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है। पृथ्वी की बाहरी परत, जिसमें क्रस्ट और ऊपरी मेंटल शामिल हैं, 15 बड़ी और छोटी टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी है। ये प्लेटें स्थिर नहीं रहतीं, बल्कि बेहद धीमी गति से लगातार हिलती-डुलती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या रगड़ खाती हैं, तो भारी मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो अचानक धरती हिलने का कारण बनती है और इसे भूकंप के रूप में महसूस किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत