न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर मैंने अपना मुँह खोला, तो आपकी सारी प्रतिष्ठा मिट्टी में... IPL 2025 फाइनल को लेकर ममता बनर्जी ने PM मोदी पर क्यों कसा तंज?

IPL 2025 फाइनल मैच के वेन्यू बदलने को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। जानिए उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम और टीम इंडिया के मैचों को लेकर क्या कहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 2:29:40

अगर मैंने अपना मुँह खोला, तो आपकी सारी प्रतिष्ठा मिट्टी में... IPL 2025 फाइनल को लेकर ममता बनर्जी ने PM मोदी पर क्यों कसा तंज?

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अब 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वालीफायर-1 में जीत दर्ज कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं, इसी स्टेडियम में क्वालीफायर-2 भी खेला जाएगा, जिसकी विजेता टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी। पहले यह मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन स्थगन के बाद वेन्यू और शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया। इस बदलाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

जब आईपीएल के स्थगन के बाद नया शेड्यूल घोषित किया गया, तब बीसीसीआई ने प्लेऑफ मुकाबलों के स्थानों की जानकारी स्पष्ट नहीं दी थी। उस समय से ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बारिश की संभावना को देखते हुए फाइनल वेन्यू को कोलकाता से हटाकर अहमदाबाद शिफ्ट किया जा सकता है। सोमवार को एक सभा में ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की और आरोप लगाया कि बड़े-बड़े क्रिकेट मैच केवल अहमदाबाद में ही क्यों कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं अपने नाम पर स्टेडियम नहीं बनवाती, न ही रेलवे लाइनें अपने नाम से बनवाती हूं। मुझे प्रचार की भूख नहीं है। एक आदर्श नागरिक की तरह जीना ही मेरे लिए काफी है। आपने मोदी स्टेडियम बनवाया और अब सारे महत्वपूर्ण मैच वहीं हो रहे हैं। कर्नाटक, केरल या बंगाल में कोई बड़ा मैच क्यों नहीं होता? सब कुछ गुजरात में क्यों? मुझे सब पता है। अगर मैंने अपना मुँह खोल दिया तो आपकी सारी बाहरी दुनिया में कमाई हुई प्रतिष्ठा धूल में मिल जाएगी।”

बता दें कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जहां 1,32,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुल्लांपुर में खेले गए पहले क्वालीफायर में शानदार जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिर्फ फाइनल और क्वालीफायर-2 ही नहीं, बल्कि क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच का वेन्यू भी बदला गया है। ये दोनों मैच पहले हैदराबाद में प्रस्तावित थे, लेकिन बाद में इन्हें मोहाली में शिफ्ट कर दिया गया।

एलिमिनेटर मुकाबले (GT vs MI) की विजेता टीम अब 1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 खेलेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम को 3 जून को RCB से भिड़ना होगा, जहाँ आईपीएल 2025 का महामुकाबला तय होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत