न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार से नहीं लेंगे पैसा, बाबरी मस्जिद के लिए जुटाएंगे 80 करोड़, हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए सरकार से एक रुपया न लेने की घोषणा की। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में शिलान्यास समारोह में उन्होंने बताया कि 80 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। निलंबित टीएमसी विधायक ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और आमजन से योगदान की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 12:11:07

सरकार से नहीं लेंगे पैसा, बाबरी मस्जिद के लिए जुटाएंगे 80 करोड़, हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर तीखी टिप्पणी की। हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आयोजित शिलान्‍यास समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सरकार से एक रुपया भी नहीं लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे और यदि सरकारी धन लिया गया तो मस्जिद की पवित्रता पर असर पड़ेगा।

हुमायूं कबीर ने लोगों से की अपील

शिलान्‍यास समारोह में हुमायूं कबीर ने कहा, "मालदा, मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना के लोग बाबरी मस्जिद के निर्माण में सहयोग देंगे। मेरे पास मस्जिद के लिए 25 बीघा जमीन है, लेकिन स्थानीय प्रशासन हमें रोक रहा है। हमें सरकारी धन की आवश्यकता नहीं है। मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा, जिसने 80 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।"

पुलिस से मिल रहा समर्थन

हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस का समर्थन मिल रहा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को सलाम और शुभकामनाएं भी दीं।

जल्द उद्घाटन का दावा

मंच से कबीर ने यह भी कहा कि उन्होंने 2024 में घोषणा की थी कि बाबरी मस्जिद का उद्घाटन जल्द ही मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में किया जाएगा। 6 दिसंबर को उन्होंने मस्जिद की नींव रखने के लिए लोगों के बीच पहुंचने की जानकारी दी।

निर्माण सामग्री और स्थानीय योगदान

बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए मालदा सहित अन्य जिलों से कंस्ट्रक्शन सामग्री ट्रैक्टरों द्वारा बेलडांगा पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा कई मुस्लिम श्रद्धालु ईंटें अपने सिर पर रखकर मुर्शिदाबाद पहुंचे और निर्माण में योगदान देने की इच्छा जताई।

टीएमसी से निलंबन और नई पार्टी की योजना

हुमायूं कबीर को पार्टी विरोधी गतिविधियों और सार्वजनिक बयानबाजी के कारण तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड किया गया था। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि पार्टी ने उनके हाल के कार्यों के कारण यह निर्णय लिया। निलंबन के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाने की भी घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी