न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गापुर गैंगरेप केस: मेडिकल कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की खोज में लगी हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 10:16:55

दुर्गापुर गैंगरेप केस: मेडिकल कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की खोज में लगी हुई है। यह घटना पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में हुई, जहां एक निजी मेडिकल कॉलेज की दूसरी साल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के पोस्ट को साझा करते हुए कहा था कि दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ शुक्रवार देर रात कॉलेज परिसर के बाहर हुए यौन उत्पीड़न की घटना से वे बेहद दुखी हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता का दर्द जितना ओडिशा का है, उतना ही हमारा भी है और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और वह एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा शुक्रवार को रात में 8 से 9 बजे के बीच दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। तभी कैंपस के गेट पर ही खड़े युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और घसीटकर कैंपस के जंगल में ले गए। आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

लड़की को जब घसीटा गया तो सबसे पहले उसका दोस्त ही भाग गया। पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि इस घटना में उसका दोस्त भी शामिल था। इन आरोपों के बाद दोस्त को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत स्थिर है। छात्रा ने पुलिस को बताया था कि डिनर से लौटते वक्त तीन बदमाशों ने ऱास्ता रोका था। आरोपियों ने गैंगरेप के बात छात्रा को धमकी दी कि अगर किसी से घटना के बारे में बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का एक दल पीड़िता और उसके माता-पिता से मिलने के लिए दुर्गापुर के अस्पताल पहुंचा। एनसीडब्ल्यू सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, “बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस ऐसे मामलों में कोई सक्रिय कदम नहीं उठा रही है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगी कि वे आगे आएं और इस तरह के अपराधों में वृद्धि को रोकने के लिए मिलकर काम करें।”

इस बीच, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, “हमने इस संबंध में कॉलेज अधिकारियों से शीघ्र रिपोर्ट मांगी है। उसके अनुसार, हम कदम उठाएंगे।” इस बीच, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर न्यू टाउनशिप थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पीड़िता के पिता से फोन पर बात की और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भाजपा नेता ने पीड़िता के पिता से यह भी कहा कि यदि उनकी बेटी वहां के इलाज से संतुष्ट नहीं है तो वे उसे कोलकाता के किसी अस्पताल में स्थानांतरित करा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती