न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लोकतंत्र की मजबूती नहीं चाहता विपक्ष’, SIR पर टिप्पणी करने वालों को CM योगी का कड़ा जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में पूर्ण सहयोग देने की अपील की। बैठक में उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 8:48:42

‘लोकतंत्र की मजबूती नहीं चाहता विपक्ष’, SIR पर टिप्पणी करने वालों को CM योगी का कड़ा जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। योगी ने बैठक में स्पष्ट किया कि एसआईआर में लगाई जाने वाली मेहनत सीधे लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से छूट न जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह बैठक दोपहर में योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित की गई थी। इसमें बीजेपी महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विपक्षी दलों पर निशाना

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, वही एसआईआर पर विवादित और अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्षी पार्टियां, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, जीतने पर पुरुषार्थ का श्रेय लेती हैं और हारने पर ईवीएम को दोषी ठहराती हैं। उनका मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती को कमज़ोर करना है।

लोकतंत्र के लिए सभी का योगदान आवश्यक

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने एसआईआर अभियान को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया और कार्यकर्ताओं से इसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और प्रारूप 6, 7 और 8 के बैग कार्यकर्ताओं को वितरित किए।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता

बैठक में सांसद रविकिशन शुक्ल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधन दिया। बैठक का संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया, जबकि प्रस्तावना, स्वागत भाषण और आभार ज्ञापन महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

वहीं, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशु, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, इन्द्रमणि उपाध्याय समेत महानगर इकाई के अन्य पदाधिकारी, राप्ती नगर, मालवीय नगर, दीनदयाल नगर, गोरक्ष नगर, आर्य नगर, बिस्मिल नगर और गीता नगर मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक भी उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत