न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नैनीताल में पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी, हादसे में 3 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

नैनीताल के कैंची धाम के पास स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में 3 लोगों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, हादसे की जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Dec 2025 1:48:04

नैनीताल में पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी, हादसे में 3 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गाड़ी अल्मोड़ा–भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार बरेली के पीलीभीत क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल कार से कैंची धाम के लिए निकला था। भवाली–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। खाई गहरी होने के कारण वाहन को गंभीर नुकसान पहुंचा और सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोग कार में सवार थे।

घायलों में ऋषि पटेल (7), स्वाति (20), अक्षय (20), ज्योति (25), करन (25), राहुल पटेल (35) शामिल हैं। वहीं, गंगा देवी (56), बृजेश कुमारी (26) और नैंसी गंगवार (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

भवाली सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना ने पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा और सावधानी के महत्व पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बढ़ते हादसों को रोकने के लिए जरूरी है कि वाहन चालक नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत