न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लक्सर में दिवाली की रात हादसा: पटाखे जला रहे बच्चों पर युवक ने फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पांच झुलसे, एक गंभीर

हरिद्वार के लक्सर में दिवाली की रात बड़ा हादसा हो गया, जब पटाखे जला रहे बच्चों पर गांव के एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इस दर्दनाक घटना में पांच बच्चे झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 8:51:57

लक्सर में दिवाली की रात हादसा: पटाखे जला रहे बच्चों पर युवक ने फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पांच झुलसे, एक गंभीर

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दिवाली की रात खुशियां मातम में बदल गईं, जब पटाखे जला रहे मासूम बच्चों पर गांव के ही एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल दिया। इस भयावह घटना में पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मामला भिक्कमपुर जीतपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव के 14 से 15 वर्ष की उम्र के करीब दस-पंद्रह बच्चे घरों के बाहर दीपावली की आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पास में रहने वाले गोवर्धन उर्फ दिलेराम पुत्र मुकुंदाराम ने उन्हें पटाखे चलाने से रोका। जब बच्चे नहीं माने, तो आरोपी ने गुस्से में आकर अपने घर की छत से ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक केन नीचे फेंक दी।

यह केन सीधे बच्चों के ऊपर जाकर गिरी और आग लगने जैसी स्थिति बन गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। घटना में राहुल व दीपक पुत्र शेर सिंह, सौरभ पुत्र बहादुर, पंकज पुत्र बालेश और विशाल पुत्र लाहौर सिंह झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए झुलसे हुए बच्चों को तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया। डॉक्टरों ने चार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि लगभग 50 प्रतिशत झुलसे सौरभ (15) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी गोवर्धन को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत