न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानवता शर्मसार: हरिद्वार में गर्भवती महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल का अमानवीय रवैया उजागर

हरिद्वार के महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के कारण फर्श पर जन्म देना पड़ा, अस्पताल का अमानवीय रवैया उजागर। महिला आयोग ने संज्ञान लिया, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 4:05:42

मानवता शर्मसार: हरिद्वार में गर्भवती महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल का अमानवीय रवैया उजागर

हरिद्वार के एक सरकारी महिला अस्पताल में मानवता की शर्मिंदगी सामने आई है। जिले के महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को स्टाफ ने भर्ती करने से मना कर दिया, जिसके कारण उसे अस्पताल के फर्श पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला दर्द से कराहती और फर्श पर लेटी हुई नजर आ रही है। महिला आयोग ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामला क्या है?

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती हैं और ब्रह्मपुरी की निवासी हैं। महिला मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और चिकित्सकों की लापरवाही और अमानवीय रवैये के कारण उसे समय पर लेबर रूम में नहीं पहुंचाया गया। इसी वजह से गर्भवती महिला को फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।

महिला के परिजन और साथ आई आशा कार्यकर्ता का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात संविदा डॉक्टर डॉ. सोनाली ने महिला को भर्ती करने से साफ मना कर दिया। डॉक्टर का कथित रवैया था कि अस्पताल में प्रसव नहीं होता, और महिला को भर्ती करना संभव नहीं है।

महिला आयोग ने मामला लिया संज्ञान

हरिद्वार महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि गर्भवती महिला के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। आयोग ने जिला सीएमओ आरके सिंह और कमल जोशी को निर्देश दिए हैं कि वे इस घटना की पूरी जांच कराएं। जांच के बाद, उस समय ड्यूटी पर मौजूद सभी चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक घटना दोबारा न हो।

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर के अमानवीय रवैये के कारण गर्भवती महिला को फर्श पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने पीएमएस कार्यालय में धरना देकर अपनी नाराजगी जताई और माला पहनाकर विरोध किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत