न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून में बादल फटने से मचा हाहाकार, सहस्रधारा में बह गई दुकानें, होटल ढहे और कई लोग लापता

देहरादून में सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कई होटल और दुकानें बह गईं, दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 8:32:20

देहरादून में बादल फटने से मचा हाहाकार, सहस्रधारा में बह गई दुकानें, होटल ढहे और कई लोग लापता

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सोमवार देर रात प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा के पास करीब 11:30 बजे बादल फटने से हालात भयावह हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान कार्लिगाड़ इलाके में देखने को मिला, जहां तेज बहाव के साथ आए मलबे ने मुख्य बाजार को बुरी तरह तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार, यहां दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त 100 से अधिक लोग इलाके में फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अचानक आए तेज बहाव ने सात से आठ दुकानों को पूरी तरह बहा दिया। कई होटलों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस आपदा में अब तक दो लोगों के लापता होने की खबर है, हालांकि बड़ी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जैसे ही घटना की सूचना प्रशासन को मिली, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। प्रभावित इलाकों से लोगों को देर रात ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। जेसीबी और भारी मशीनरी लगाकर रास्तों को खोलने और मलबा हटाने का काम जारी है। लापता लोगों की तलाश भी युद्ध स्तर पर की जा रही है।

ग्राम प्रधान राकेश जावड़ी ने स्थिति की गंभीरता बताते हुए कहा कि बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा बाजार तक पहुंच गया, जिससे कई होटल और दुकानें ध्वस्त हो गईं। प्रशासन ने फिलहाल स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने और सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी

14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल

बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश

अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह