न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी सरकार ने कोटेदारों को दी बड़ी राहत, राशन पर कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल

उत्तर प्रदेश में कोटेदारों का कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया। सीएम योगी ने ई-पॉस फीडबैक सिस्टम और अन्नपूर्णा भवन का भी जिक्र किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 17 Aug 2026 1:28:16

योगी सरकार ने कोटेदारों को दी बड़ी राहत, राशन पर कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल

उत्तर प्रदेश के राशन दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों पर राशन वितरण के एवज में मिलने वाला कमीशन बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। इससे पहले कोटेदारों को प्रति कुंतल 90 रुपये कमीशन मिलता था। इसी कार्यक्रम के दौरान सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित फीडबैक सिस्टम की भी शुरुआत की गई।

राशन दुकानदारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले कोटेदारों को लेकर लोगों के बीच नकारात्मक धारणा बनी हुई थी, जबकि कई बार व्यवस्था की खामियों का नुकसान उन्हें उठाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले राशन की आपूर्ति में गड़बड़ी होने पर भी इसका दोष कोटेदारों पर आता था।

'गलती किसी की, नुकसान कोटेदारों का होता था'

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 से पहले राशन दुकानदारों को समाज में सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता था। उनके मुताबिक, व्यवस्था में ऊपर स्तर पर होने वाली गड़बड़ियों का असर कोटेदारों की छवि पर पड़ता था।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि उस समय सत्ता में बैठे लोगों की नीयत में खोट थी और भ्रष्टाचार का खामियाजा राशन दुकानदारों को भी भुगतना पड़ता था। उन्होंने कहा कि शासन से राशन नहीं पहुंचने की स्थिति में भी लोगों की नाराजगी कोटेदारों को झेलनी पड़ती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश के युवाओं, व्यापारियों, बेटियों और आम नागरिकों को भी राज्य से बाहर जाने पर संदेह की नजर से देखा जाता था। उनके अनुसार, अब राज्य की स्थिति में बदलाव आया है और लोगों की धारणा भी बदली है।

ई-पॉस से पारदर्शिता लाने का दावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों को लेकर लोगों की धारणा बदलने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से 2017 में ई-पॉस मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद एफसीआई के गोदामों से सीधे राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था में बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले राशन दुकानदारों को काफी कम कमीशन मिलता था, जबकि पारदर्शिता बढ़ने के साथ उनके सम्मान में भी वृद्धि हुई।

अब प्रधानमंत्री के निर्देश के तहत राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित किए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही। उनके अनुसार, इन केंद्रों में केवल दुकान ही नहीं होगी, बल्कि गोदाम की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी बोले सीएम

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कई सरकारी स्कूलों में न तो पर्याप्त भवन थे और न ही शिक्षक। कई जगह शिक्षक होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या कम थी और सत्र पूरा होने से पहले ही बच्चे स्कूल छोड़ देते थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में बेहतर फ्लोरिंग, शौचालय और फर्नीचर जैसी सुविधाओं पर काम किया है। उन्होंने दावा किया कि करीब 1.60 करोड़ बच्चों को स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और स्वेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में हुए बदलाव अब दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इन उपलब्धियों को भी नकारात्मक तरीके से पेश करने का प्रयास किया जा रहा है।

गरीबों को मुफ्त राशन का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की राशन व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय गरीबों के राशन कार्ड प्रभावशाली लोगों के पास रखे जाते थे और जरूरतमंदों को राशन नहीं मिल पाता था।

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा निराश्रित और दिव्यांग लोगों तक घर पर राशन पहुंचाने की व्यवस्था का भी उन्होंने उल्लेख किया।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि प्रदेश में 2 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन और 1.53 करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने इन योजनाओं को राज्य में हुए बदलाव का उदाहरण बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम