Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’

मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा की और जनसभा में सनातन आस्था व समाज विरोधी शक्तियों पर बयान दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 04 Sep 2026 1:38:33

मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में पूजा-अर्चना की और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने गो-पूजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजन किया। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने सनातन आस्था और समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर कड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि सनातन की आस्था को खत्म करने के लिए अतीत में कई हमले हुए, लेकिन इसे समाप्त नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि आस्था को मिटाने की कोशिश करने वाले खुद समाप्त हो गए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आस्था को चोट पहुंचाने वालों की स्थिति कंस जैसी होना तय है।

‘समाज विरोधी शक्तियां कुचल दी जाएंगी’

मथुरा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा। उन्होंने सनातन आस्था को लेकर कहा कि इसे मिटाने की कोशिशें पहले भी हुई हैं, लेकिन ऐसी कोशिशें सफल नहीं हुईं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कंस का भी उल्लेख किया और कहा कि आस्था को नुकसान पहुंचाने वालों की दुर्गति कंस जैसी तय है।

अयोध्या में राम मंदिर का भी किया जिक्र

सीएम योगी ने अपने भाषण में अयोध्या में बने राम मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विशाल राम मंदिर का निर्माण हुआ है और जिन्हें मंदिर पसंद नहीं है, वे उसे बदनाम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को दिव्य और भव्य रूप दिया जा रहा है।

औरंगजेब का भी उल्लेख


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि औरंगजेब में आस्था रखने वाले लोग दूसरों की आस्था का सम्मान नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आक्रांता अब खोजने पर नहीं मिलेंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सनातन आस्था, अयोध्या में राम मंदिर और समाज विरोधी शक्तियों को लेकर अपनी बात रखी।

आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए- CM

सीएम योगी ने कहा- "जिन लोगों ने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया। वे स्वयं मिट्टी में मिल गए, स्मृति शेष हो गए। लेकिन न केवल ब्रज भूमि में बल्कि पूरे भारत में, श्री कृष्ण और राधा रानी की स्मृति न केवल वर्तमान में हम सबके लिए एक प्रेरणा है। भावी पीढ़ी के लिए , आगे बढ़ने का एक उत्साह पूर्ण माहौल भी है। भगवान श्री कृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे वह आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उस प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए 'परित्राणाय साधुनाम विनाशाय च दुष्कृताम' और यही तो सज्जन शक्ति जहां भी होगी उसका संरक्षण होगा हर हाल में संरक्षण होगा लेकिन राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी शक्तियां जहां भी सिर उठा करके समाज में विदेश पैदा करके भारत की एकता को, भारत की अखंडता को भारत की आस्था को जो भी चोट पहुंचाने का काम करेगा। वह तो 5000 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण स्वयं ही कह चुके हैं कि उसकी क्या गति होनी है।"
CM योगी ने किया काशी का जिक्र

सीएम योगी ने कहा- "यह आस्था हमें एक गति देती है, जो उन्नयन की होती है, प्रगति की होती है। वो अनास्था हमें अधोगति की ओर लेके जाती है। जो अंततः उस नकारात्मक ताकत का वो भले ही कितना ही पावरफुल तात्कालिक रूप से अपने आप को दिखाने का प्रयास कर रहा हो। लेकिन कंस जैसी दुर्गति उसकी तय है। कोई उसको रोक नहीं सकता है। और यही यही भाव यही आस्था पिछले 5,000 वर्षों में सनातन की ताकत बनी है। उसे आगे बढ़ने के लिए एक नई प्रेरणा दी है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत और भारत के विकास का जो अद्भुत समन्वय हम सब देख रहे हैं। कोई सोचता था, काशी में काशीनाथ विश्वनाथ धाम जैसा भव्य बाबा विश्वनाथ का परिसर हमें उस उस भव्यता के साथ प्राप्त होगा, ये कल्पना थी। आज से 10 वर्ष पहले कोई उसकी कल्पना भी नहीं करता था। आज एक भव्य स्वरूप आ गया है। लगता है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने 100 वर्ष पहले जिस आस्था के साथ मुगल कालखंड में उन विदेशी आक्रांताओ के द्वारा भारत की आस्था को विध्वंस करने के जो कुत्सित चेष्टा की गई थी। उसका पुनर्निर्माण करके जिस आस्था को समय उन्होंने पुनर स्थापित किया था। हमने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के उसी कड़ी को प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का काम किया है।"

नई, भव्य अयोध्या का निर्माण हुआ- CM

सीएम योगी ने कहा- "आज आप अयोध्या जाते होंगे। ऐसे लगता है जैसे प्रभु श्री राम साक्षात पधार चुके हैं अयोध्या में। त्रेता युग का स्मरण हो आया है अयोध्या में। एक नई अयोध्या, कितनी भव्यता के साथ। आज से 10 वर्ष पहले अयोध्या में इस प्रकार के स्वरूप में कल्पना भी नहीं थी। ना सड़क थी, ना बिजली थी, ना पानी था, गंदगी का अंबार था। रेलवे की सिंगल लाइन के साथ जुड़ी हुई थी। जो श्रद्धालु जाता था, देखकर के वह रोकर के आता था। वहां की अव्यवस्था को, वहां की अराजकता को देखकर के रोता था। आज आप अयोध्या जाएंगे, प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालु अयोध्या धाम आते हैं। और जब सीजन होता है यानि राम नवमी का अवसर, कार्तिक माह हो, सावन का झूला मेला हो, दीपोत्सव हो और दीपावली का अवसर हो, तब ये संख्या बढ़कर के 5 लाख से लेकर के 50 लाख तक जाती है। कहीं कोई असुविधा नहीं होती है।"

जिन्हें मंदिर नहीं पसंद वो बदनाम कर रहे- CM

सीएम योगी ने कहा- "हम सब तक प्रभु श्री राम इस नाम को पहुंचाने वाले त्रिकालदर्शी ऋषि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट वहां बन गया है। चारों ओर से फोर लेन की सड़क बन चुकी है कनेक्टिविटी के लिए। रेलवे की डबल लाइन से अयोध्या जुड़ चुका है। और अयोध्या में जहां भी जाएंगे आपको चार लेन की सड़क मिलेगी। कोई भक्ति पथ के नाम पर, कोई राम पथ के नाम पर। कोई मंदिर जाने के मार्ग के नाम पर। क्या भव्य स्वरूप अयोध्या धाम का और आज से याद करिए 500 वर्ष पहले ठीक 500 वर्ष पहले 1528 मेंजिस विदेशी आक्रांता ने हमारी आस्था को समाप्त करने का प्रयास किया। याद करिए अयोध्या में प्रभु राम के प्रति हमारी सनातन आस्था वहां उमड़ता हुए जनसैलाब से आप अंदाजा लगा सकते हैं। हर भारतीय नागरिक बड़ी श्रद्धा के साथ उस आस्था को सम्मान देता है और वो आस्था उसी भाव के साथ आगे बढ़ रही है। किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं। लेकिन बहनों और भाइयों जो लोग ये मानते थे कि हम लोग अब अविजित हैं, आज उनको ढूंढे हुए भी आप नहीं पाएंगे, सब समाप्त हो गए। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया। दुनिया का विशालतम मंदिर अयोध्या में बन गया है। जिन लोगों को ये सब अच्छा नहीं लगता वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। जिन्हें अच्छा लगता है उन्हें लगता है कि देखो हमारे रामलला फिर से अयोध्या में विराजमान हो गए हैं।"

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ब्रज क्षेत्र को 977 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इनमें से 540 करोड़ की 57 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, तो वहीं 437 करोड़ की 167 नई योजनाओं का शिलान्यास भी सीएम योगी करेंगे।

जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में वो...


सीएम योगी ने कहा- "जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी क्या वे आपकी आस्था को सम्मान दे पाएंगे? यह बाबरी और औरंगजेब के अनुयाई जहर घोलने का काम फिर से करने जा रहे हैं। ये जहर घोलेंगे क्योंकि कुछ चीजें होती हैं कि जो आदत से वे लोग मजबूर होते हैं, उनकी आदतें हैं समाज में विष वमन करना, जिससे समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ सके और वह आपकी सुरक्षा में सेध लगा सके। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सके। बहन और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सके। अन्नदाता किसानों की खुशहाली पर वे डकैती डाल सकें। उद्यमी बनने की और अग्रसर अपने कारीगर और हस्त शिल्पियों को फिर से लाचार बना सके। लेकिन ये डबल इंजन की सरकार इन मंसूबों पर पानी फेरेगी। इनको कभी पूरा नहीं होने देगी। एक विकसित भारत के लिए हमारे लिए आस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।"

पिछली सरकारें यहां आने से डरती थीं- CM

सीएम योगी ने मथुरा में कहा- "पिछली सरकारें यहां आने से डरती थीं क्योंकि उनको वोट बैंक की चिंता होती थी। आएंगे ऐसा ना हो कि लोग प्रश्न पूछ लें। और इसीलिए उनके कृतियों से यहां जवाहर बाग की घटना घटित होती थी। अब जवाहर बाग की घटना नहीं, अब हमारी यह ब्रजभूमि जन्मोत्सव के साथ, रंगोत्सव के साथ, ब्रजरज उत्सव के साथ, वैष्णव कुंभ के साथ जुड़ती है। एक नए उत्साह के साथ, एक नए उमंग के साथ, एक नए विश्वास के साथ और यह नया विश्वास ही हम सब की प्रेरणा है। हमें हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका