न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वोटर लिस्ट अपडेट के दौरान रहें सतर्क! साइबर ठगों की बढ़ी सक्रियता, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

मतदाता सूची अपडेट के दौरान साइबर ठगों से रहें सावधान! कई ठग खुद को अधिकारी बताकर फोन या व्हाट्सएप पर OTP, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स मांग रहे हैं। अधिकारी बोले – कोई भी BLO फोन पर जानकारी नहीं मांगता, किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से दूर रहें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Nov 2025 10:48:40

वोटर लिस्ट अपडेट के दौरान रहें सतर्क! साइबर ठगों की बढ़ी सक्रियता, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी है। इस बीच, साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं और लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे फोन पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें और सतर्क रहें।

साइबर ठगों की नजर में हैं मतदाता

मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर क्षेत्र में SIR प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाता फॉर्म भरवा रहे हैं। लेकिन ऐसे समय में फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए ठगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। साइबर जालसाज खुद को अधिकारी बताकर लोगों से OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स मांगने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों की अपील – किसी को न बताएं OTP या पासवर्ड

एसडीएम श्रीराम यादव ने मतदाताओं को चेताया है कि कोई भी BLO फोन या व्हाट्सएप के जरिए जानकारी नहीं मांगता। वे केवल घर-घर जाकर फॉर्म भरते हैं और मतदाताओं से आमने-सामने जानकारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी ऑनलाइन लिंक या कॉल के माध्यम से ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगेगा।

सीओ स्तुति सिंह ने भी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आए या वह खुद को सरकारी अधिकारी बताए, तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। ऐसी स्थिति में किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।

ऐसे देते है वारदात को अंजाम

अधिकारियों के अनुसार, ठग मोबाइल कॉल या व्हाट्सएप पर संपर्क कर मतदाताओं से बैंक या पहचान संबंधी जानकारी ले लेते हैं। इसके बाद खाते से पैसे निकालना, डिजिटल लेन-देन में हेरफेर करना, या व्यक्तिगत डेटा का दुरुपयोग करना जैसे अपराधों को अंजाम दिया जाता है।

बीएलओ की भूमिका – सिर्फ दस्तावेज एकत्र करना

मतदाता सूची संशोधन के दौरान BLO का काम केवल घर-घर जाकर फॉर्म और बुनियादी जानकारी एकत्र करना है। वे किसी भी तरह की डिजिटल प्रक्रिया या ऑनलाइन लिंक नहीं भेजते। इसलिए यदि कोई व्यक्ति आपको किसी ऐप या वेबसाइट के जरिए जानकारी भरने को कहे, तो वह निश्चित रूप से धोखाधड़ी का प्रयास है।

सुरक्षा के लिए अपनाएं ये जरूरी कदम

- किसी भी स्थिति में OTP, पासवर्ड या बैंक विवरण साझा न करें।

- यदि कोई फोन या मैसेज संदिग्ध लगे, तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।

- किसी अज्ञात लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें।

BLO की पहचान पक्की करें — वे पहचान पत्र के साथ ही घर आएंगे।

सावधानी ही सुरक्षा

एसडीएम ने दोहराया कि थोड़ी सी सावधानी बड़े नुकसान से बचा सकती है। उन्होंने कहा — “जनता जितनी सतर्क होगी, उतनी सुरक्षित रहेगी। कोई भी जानकारी साझा करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि सामने वाला वास्तव में सरकारी अधिकारी है।” इसलिए, मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस अभियान में अपनी जानकारी सुरक्षित रखना और साइबर ठगों से सतर्क रहना आपकी पहली जिम्मेदारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल