न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोहिया अस्पताल की डॉक्टर पर मरीज का भयावह हमला: 5000 अश्लील मैसेज, 1000 कॉल और जानलेवा प्रयास

लखनऊ के लोहिया अस्पताल की महिला डॉक्टर पर मरीज महेश तिवारी ने एक दिन में 1000 कॉल और 5000 अश्लील मैसेज भेजे, धमकी दी और जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 7:58:22

लोहिया अस्पताल की डॉक्टर पर मरीज का भयावह हमला: 5000 अश्लील मैसेज, 1000 कॉल और जानलेवा प्रयास

लखनऊ के लोहिया अस्पताल की एक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर के साथ एक मरीज ने भयानक व्यवहार किया। आरोपी ने एक दिन में 1000 से अधिक कॉल किए और 5000 से ज्यादा अश्लील मैसेज भेजे। विरोध करने पर डॉक्टर को धमकी दी गई और जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने तुरंत 1090 हेल्पलाइन पर सूचना दी। इसके बाद विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी महेश तिवारी और उसकी मानसिक स्थिति

पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी महेश तिवारी बस्ती का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महेश कुछ माह पहले लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आया था, और उसी समय उसे डॉक्टर का नंबर मिल गया। इसके बाद वह लगातार डॉक्टर को परेशान करने लगा।

फ्लैट में हमला करने का प्रयास

पीड़िता ने बताया कि 19 अगस्त को वह ओपीडी से अपने फ्लैट जा रही थी। महेश उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। डॉक्टर अपार्टमेंट के बेसमेंट में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं, तभी महेश ने पीछे से उन पर हमला करने का प्रयास किया। गार्ड ने मौके पर देखा और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

लंबे समय से पीछा और परेशान करना

डॉक्टर ने कहा कि महेश तिवारी उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने 12 मई को वीमेन पावर लाइन 1090 में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को समझाया भी था। कुछ समय शांत रहने के बाद वह फिर से वही हरकतें करने लगा। वह बस्ती से लखनऊ आकर ओपीडी के बाहर खड़ा रहता और पीछा करता था। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि महेश की लगातार धमकियों और पीछा करने की वजह से वह बहुत डर गई थीं। अकेले अपने फ्लैट जाना उनके लिए जोखिमपूर्ण हो गया था। सुरक्षा के दृष्टिगत वह छुट्टी के बाद फ्लैट जाते समय हमेशा किसी गार्ड के साथ जाती थीं। डॉक्टर के मुताबिक, महेश से उनका जान का खतरा था, और यह डर उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशान कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल