न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहारों के मद्देनजर सीएम योगी की सख्त चेतावनी, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए खास निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गंगा दशहरा, बकरीद और रथ यात्रा जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 8:39:11

त्योहारों के मद्देनजर सीएम योगी की सख्त चेतावनी, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए  खास निर्देश

उत्तर प्रदेश में आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने अपील की कि लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाएं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है। फील्ड में तैनात सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और समय पर उचित कदम उठाने को कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार छोटी घटनाएं लापरवाही के कारण बड़ा रूप ले लेती हैं, इसलिए संवाद बनाए रखते हुए समय रहते विवादों को सुलझाना बेहद आवश्यक है।

संवेदनशील समय, सतर्कता जरूरी – सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यदि किसी क्षेत्र में कोई विवाद की स्थिति बनती है, तो पुलिस को शिकायत का इंतजार नहीं करना चाहिए। तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि प्रदेश में शांति और भाईचारा बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि 5 जून को गंगा दशहरा, 7 जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा है – यह सभी आयोजन कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील हैं, इसलिए विशेष सतर्कता जरूरी है।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पुराने रिकॉर्ड की समीक्षा करें और उन व्यक्तियों की पहचान करें जो माहौल बिगाड़ सकते हैं या नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं। समय रहते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, सभी थानों और जिलों में शांति समितियों के साथ बातचीत जरूर की जाए। धार्मिक स्थलों के आसपास नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

बकरीद पर तय स्थानों पर ही हो कुर्बानी – सीएम योगी

सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए कि बकरीद पर कुर्बानी केवल पहले से निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए। जिन जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध है, उनकी कुर्बानी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। हर जिले में कुर्बानी के बाद साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की जाए। नमाज केवल उन्हीं स्थानों पर होनी चाहिए जहां पहले से होती आई है; सड़कों को बंद करके नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी है, लेकिन कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बर्ड फ्लू को लेकर भी रहे सतर्क – मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू के मामलों पर भी चिंता जताते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो और जनता को भी जागरूक किया जाए कि मृत जानवरों को नदियों में न फेंका जाए। बिना अनुमति वाले स्लॉटर हाउस पूरी तरह बंद रहें और अधिक जानवरों को रखने की इजाजत भी न दी जाए। खुले स्थानों पर मांस विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आश्रय स्थलों में आवारा पशुओं के लिए चारा, पानी और अन्य जरूरी संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा, तेज हवाओं या तूफान की स्थिति में बिजली कटने पर तुरंत बहाल करने की व्यवस्था की जाए ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

नदियों की स्वच्छता और पुनर्जीवन को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे हुआ है, इसलिए नदियों की सफाई और पुनर्जीवन अत्यंत आवश्यक है। यूपी के हर जिले में कोई न कोई नदी बहती है, और इसे सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने जालौन जिले की नून नदी के पुनर्जीवन को उदाहरण स्वरूप बताया और कहा कि अन्य जिले इससे प्रेरणा लें। इस वर्ष के पौधारोपण अभियान को नदी संरक्षण से जोड़ा जाए।

गंगा दशहरा के लिए विशेष सफाई अभियान

मुख्यमंत्री ने 5 जून को गंगा दशहरा के मद्देनज़र गंगा घाटों की सफाई और सजावट सुनिश्चित करने को कहा। 4 जून को सफाई अभियान चलाया जाए और 5 जून की शाम आरती व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। घाटों पर स्नान के लिए विशेष क्षेत्र चिह्नित किए जाएं और सुरक्षा हेतु गोताखोर, पीएसी फ्लड यूनिट, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ जैसे बलों की तैनाती की जाए।

'मां के नाम एक पौधा' थीम पर पौधारोपण

सीएम योगी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर "मां के नाम एक पौधा" अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी हो। साथ ही, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के निर्देश भी दिए। इसके लिए केंद्र सरकार के योग नियमों के अनुसार मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिलों में भेजे जाएं और योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाए। स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां भी चलाई जाएं और जनजागरूकता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए।

यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसों की बड़ी वजह यातायात नियमों की अनदेखी को बताया और कहा कि सड़क डिज़ाइन और व्यवस्थाओं में सुधार लाना जरूरी है। सही साइनेज, स्पीड ब्रेकर और अवैध बस-ऑटो स्टैंड को हटाने की कार्रवाई की जाए। सड़क दुर्घटनाओं की जांच कर दोषियों की पहचान हो। साथ ही, प्रत्येक जिले में सिविल डिफेंस टीम गठित करने के निर्देश भी दिए।

जनता की शिकायतों का समय पर समाधान हो – सीएम योगी

बैठक में सीएम योगी ने जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अच्छे काम करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की और लापरवाही बरतने वालों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। सीएम हेल्पलाइन व आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को पूरी संतुष्टि के साथ निस्तारित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत सिर्फ बंद कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना भी आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर शिकायत पर प्रतिक्रिया देने से पहले शिकायतकर्ता से संपर्क किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर स्थल का निरीक्षण किया जाए। सभी विभागों में पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर की तैनाती अनिवार्य है और अधिकारी रोजाना कार्यालय में जनसुनवाई करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम