न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद: तेज़ रफ़्तार एंबुलेंस ने स्कूटी को रौंदा, 2 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल!

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी सवार 2 कांवड़ियों को रौंदा, मौत; 3 गंभीर घायल। जानें कैसे हुआ यह भीषण हादसा और मृतकों की पहचान क्यों नहीं हो पाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 1:08:36

गाजियाबाद: तेज़ रफ़्तार एंबुलेंस ने स्कूटी को रौंदा, 2 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल!

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की जान चली गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कांवड़ मार्ग पर चलते समय कुछ और लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। इन दिनों शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर मेरठ मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

इसी बीच, शनिवार की देर रात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव खदरा के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोदीनगर और मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक स्कूटी से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। तभी रात के करीब 12:00 बजे कद्राबाद गांव के सामने एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों स्कूटी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस एंबुलेंस से यह हादसा हुआ है, वह भाजपा की मोदीनगर विधायक मंजू शिवाजी के पति देवेंद्र सिवाच के अस्पताल की बताई जा रही है।

तेज़ रफ्तार में थी एंबुलेंस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस बहुत तेज रफ्तार में थी। सड़क पर गाड़ियों को दो हिस्सों में बांटकर यातायात को धीरे-धीरे चलाया जा रहा था। इसी दौरान, तेज रफ्तार से आती एंबुलेंस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल