Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप

यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर कैंप लगेंगे। जानें फॉर्म-6 और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 14 Oct 2026 9:56:55

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौका मिलने जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। इन कैंपों का उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं को पंजीकरण की सुविधा देना है। दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हर मतदान केंद्र पर यह अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची में नाम काटे जाने और अन्य गड़बड़ियों को लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत कई दलों के विरोध के बीच चुनाव आयोग ने यह पहल की है। अभियान को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध कराएंगे।

फॉर्म-6 के साथ देने होंगे जरूरी दस्तावेज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष शिविरों में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे निर्धारित फॉर्म भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन के साथ नवीनतम फोटो और जन्मतिथि व पते से जुड़े दस्तावेज देना जरूरी होगा। लोगों को फॉर्म भरने में परेशानी न हो, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। यहां मौजूद कर्मचारी आवेदकों को फॉर्म-6 भरने में सहायता करेंगे।

बूथ पर मतदाता सूची देखकर तुरंत कर सकेंगे आवेदन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष कैंप के दिन अपने मतदान केंद्र पर पहुंचें और बीएलओ से मतदाता सूची लेकर उसमें अपना नाम जांचें। यदि किसी नागरिक या उसके परिवार के सदस्य का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह मौके पर ही फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकता है। शिविरों के दौरान बीएलओ को प्राप्त होने वाले सभी फॉर्मों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पर्यवेक्षण और निरीक्षण करने वाले अधिकारी इन दस्तावेजों को तत्काल देख सकेंगे। चुनाव आयोग ने मतदाता पंजीकरण अभियान के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है।

डीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण


विशेष कैंपों के संचालन पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी यानी जिलाधिकारी (डीएम), अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अलग-अलग मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी यह जांचेंगे कि कैंप निर्धारित समय पर शुरू हुआ या नहीं और मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध हैं या नहीं। संबंधित अधिकारी विशेष शिविरों के दिनों में विभिन्न बूथों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।

अभियान की निगरानी और रिकॉर्ड रखने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। अभियान की नियमित समीक्षा और लगातार निगरानी करने के साथ-साथ प्राप्त आवेदनों का उचित रखरखाव भी जरूरी होगा। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए कहा गया है, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया के किसी भी चरण में लापरवाही न हो। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनके लिए 17 और 24 अक्टूबर के विशेष शिविर पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण अवसर होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका