न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘देश में दो नमूने’ वाले बयान पर UP विधानसभा में हंगामा, SP विधायकों ने किया वॉकआउट; स्पीकर ने सुनाई ‘चोर-चोर’ की कहानी

यूपी विधानसभा में कोडीन सिरप को लेकर हंगामा, CM योगी ने साफ किया कि यूपी में प्रोडक्शन नहीं; ‘देश में दो नमूने’ वाले बयान पर SP विधायकों ने किया वॉकआउट, सदन में बढ़ा सियासी तनाव।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 12:59:37

‘देश में दो नमूने’ वाले बयान पर UP विधानसभा में हंगामा, SP विधायकों ने किया वॉकआउट; स्पीकर ने सुनाई ‘चोर-चोर’ की कहानी

यूपी विधानसभा में आज कोडीन सिरप को लेकर तकरार और हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कोडीन सिरप से संबंधित मुद्दों पर सवाल उठाए, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई दी कि यूपी में कोडीन सिरप का उत्पादन नहीं होता और कफ सिरप से यूपी में कोई मौत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यूपी में सबसे बड़े होलसेलर को सपा सरकार के दौरान लाइसेंस मिला था।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि “देश में दो तरह के नमूने हैं—एक दिल्ली में और एक यूपी में। दिल्लीवाले महत्वपूर्ण मामलों पर विदेश भाग जाते हैं, और यही बबुआ भी करेंगे, लंदन चले जाएंगे।” इस बयान के बाद विधानसभा में हंगामा बढ़ गया और समाजवादी पार्टी के विधायकों ने वॉकआउट किया।

नमूने वाले बयान पर सपा का विरोध

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी-कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो उनके पद के अनुरूप नहीं होते। सपा विधायकों ने भी आपत्ति जताई। वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि वे बार-बार मौतों का हवाला दे रहे हैं, जबकि यूपी में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं।

सदन में 'चोर-चोर' वाली कहानी का उदाहरण

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी इस मामले में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना ‘नमूना’ शब्द का इस्तेमाल किया, ठीक वैसे ही जैसे कोई नेता चोर-चोर का नारा लगाता है। दरोगा ने पूछा कि चोर कैसे कह सकते हो, तो जवाब मिला कि नाम नहीं लिया, लेकिन अंदाज ऐसा है जैसे चोर कौन है, यह हमें पता ही नहीं।

योगी का स्पष्ट बयान: यूपी में कफ सिरप का प्रोडक्शन नहीं


कफ सिरप के मामले में योगी ने आगे कहा कि नकली दवा या सिरप से मौत की कोई सूचना यूपी सरकार को नहीं मिली है। प्रदेश में केवल कोडीन के स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं, उत्पादन यहां नहीं होता। जिन मौतों की जानकारी सामने आई है, वे अन्य राज्यों जैसे तमिलनाडु में निर्मित कफ सिरप से संबंधित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
राहुल गांधी के वियतनाम जाने का BJP ने किया दावा, फ्लाइट का वीडियो शेयर कर कसा तंज; कांग्रेस ने दिया जवाब
राहुल गांधी के वियतनाम जाने का BJP ने किया दावा, फ्लाइट का वीडियो शेयर कर कसा तंज; कांग्रेस ने दिया जवाब
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
20 अक्टूबर को 5 घंटे बंद रहेगा तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मंदिर की परंपरा के लिए रोकी जाएंगी उड़ानें
20 अक्टूबर को 5 घंटे बंद रहेगा तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मंदिर की परंपरा के लिए रोकी जाएंगी उड़ानें
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव, हर विधानसभा सीट का हिसाब जुटा रही सपा
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव, हर विधानसभा सीट का हिसाब जुटा रही सपा
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप