न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संजीव जीवा गैंग का शूटर फैसल एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक लाख का था इनामी

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संजीव जीवा गैंग के कुख्यात शूटर फैसल को एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही घायल हुआ जबकि फैसल का साथी फरार हो गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 10:06:56

संजीव जीवा गैंग का शूटर फैसल एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक लाख का था इनामी

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। झिंझाना क्षेत्र के वेदखेड़ी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में संजीव जीवा गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी फैसल पुलिस की गोली से मारा गया। उस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

लूटपाट के दौरान हुई मुठभेड़

गुरुवार की रात करीब आठ बजे झिंझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी मार्ग पर कुछ बदमाश लूटपाट कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय निवासी जीतराम से नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।

एनकाउंटर में गिरा एक लाख का इनामी


फायरिंग के दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फैसल के रूप में हुई, जो संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शार्प शूटर था। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके ऊपर कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

सिपाही घायल, साथी फरार

मुठभेड़ में एसओजी के सिपाही दीपक निर्वाण को भी गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फैसल का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।

हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने मौके से दो बाइक, दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि फरार बदमाश की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने संभाली मोर्चा


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल सिपाही से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। एसपी ने बताया कि मारा गया बदमाश बेहद शातिर अपराधी था और उसके खिलाफ हत्या, लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप