न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाराबंकी एक्सप्रेस-वे हादसे पर योगी आदित्यनाथ का संज्ञान, तुरंत राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से हुए भीषण हादसे में पाँच लोगों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए तत्काल राहत-बचाव कार्य तेज करने और घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 6:55:23

बाराबंकी एक्सप्रेस-वे हादसे पर योगी आदित्यनाथ का संज्ञान, तुरंत राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

बाराबंकी जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सुबेहा थाना इलाके के कुड़वा गांव के पास खड़ी एक वैगनआर कार को तेज रफ्तार से आ रही ब्रीजा कार ने पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग फैल गई। इस भीषण दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव अभियान चलाने के आदेश दिए। साथ ही घायलों के समुचित और तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

मौके से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ी थी। कार में कुछ लोग बैठे हुए थे, जबकि दो-तीन बच्चे नीचे उतरकर पानी पी रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की दिशा से आ रही तेज रफ्तार ब्रीजा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैगनआर में लगी CNG किट के कारण आग भड़क उठी और देखते ही देखते दोनों वाहन लपटों में घिर गए।

स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। थोड़ी ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों कारें राख में तब्दील हो गईं।

प्रशासन अब हादसे के सही कारणों की जांच में जुटा है, जबकि घायल लोग अस्पताल में उपचार प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से घटना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप