न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक ही घर में 4271 मतदाता दर्ज, यूपी पंचायत चुनाव पुनरीक्षण में उजागर हुई चौंकाने वाली खामी

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव पुनरीक्षण अभियान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। महोबा के जैतपुर ग्राम पंचायत में एक ही मकान नंबर पर 4271 मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए। प्रशासन ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताया और सुधार का आश्वासन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 9:03:42

एक ही घर में 4271 मतदाता दर्ज, यूपी पंचायत चुनाव पुनरीक्षण में उजागर हुई चौंकाने वाली खामी

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में हैरान कर देने वाली गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। महोबा ज़िले के जैतपुर ग्राम पंचायत में जांच के दौरान पता चला कि एक ही मकान नंबर पर 4271 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। यह खुलासा अधिकारियों को भी चौंकाने वाला लगा। इससे पहले पनवाड़ी इलाके में भी एक घर के पते पर 243 मतदाताओं का नाम दर्ज पाया गया था।

एआई जांच से खुला फर्जीवाड़े का राज

राज्य निर्वाचन आयोग ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से मतदाता सूचियों की जांच कराई थी। इस जांच में प्रदेशभर में फर्जी नामों और दोहराए गए पते की बड़ी संख्या सामने आई। उसी सिलसिले में जब पंचायत चुनाव के लिए चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की पड़ताल हुई तो महोबा के जैतपुर का यह मामला सामने आया। यहां मकान नंबर 803 में हजारों मतदाता एक ही पते पर दर्ज पाए गए।

मकान मालिक भी रह गए हैरान

इस मामले की जानकारी मिलने पर मकान मालिक ने भी आश्चर्य जताया। ग्राम पंचायत जैतपुर में कुल 16,069 मतदाता हैं, जिनमें से अकेले 4271 नाम एक ही मकान नंबर से जुड़े मिलना प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बन गया है। अधिकारी इसे स्पष्ट रूप से लिपिकीय गलती बता रहे हैं।

अधिकारियों की सफाई

पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर.पी. विश्वकर्मा का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में आवास नंबर व्यवस्थित तरीके से दर्ज न होने के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उनका कहना है कि तकनीकी व लिपिकीय त्रुटि को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।

महोबा एडीएम कुंवर पंकज ने भी इस गड़बड़ी को मानवीय गलती बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनज़र मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है और 2021 की सूची को आधार बनाकर इसकी जांच की जा रही है। पूर्व में तैनात बीएलओ की गलती से यह खामी सामने आई है। हालांकि, मतदाता सूची में दर्ज नाम सही हैं, केवल मकान नंबर में गड़बड़ी है, जिसे जल्द ही सुधारा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल